{"_id":"69b1b5aa28089cd9070a6021","slug":"490-lakh-cyber-fraud-with-retired-bank-worker-sirsa-news-c-128-1-sir1004-154539-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बैंक कर्मी को फ्री क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 4.90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बैंक कर्मी को फ्री क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर 4.90 लाख की ठगी
Thu, 12 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, , साइबर पुलिस ने दिल्ली से 6 आरोपी पकड़े
फोटो 32
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फेसबुक पर फर्जी स्कीम का लालच देकर एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की थी।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए फ्री क्रेडिट कार्ड बनवाने की स्कीम का एक विज्ञापन दिखाई दिया। इस ऑफर से प्रभावित होकर उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके सामने कुछ फॉर्म भरने का विकल्प खुल गया।
पीड़ित ने बताया कि उसने आवश्यक जानकारी भरकर जैसे ही फॉर्म सबमिट किया, उसके मोबाइल फोन में पहले से मौजूद यूएनओ एसबीआई एप अपने आप सक्रिय हो गया। बाद में उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ ही देर में साइबर अपराधियों ने उसके बैंक खाते से 4 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत इसकी शिकायत साइबर थाना में दी। शिकायत के आधार पर 2 मार्च 2026 को अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दिल्ली में दबिश दी। इस दौरान मामले में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली, पश्चिम बंगाल व यूपी के रहने वाले हैं आरोपी
आरोपियों में विक्की निवासी मांडोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आशीष कुमार निवासी गली नंबर 7 मांडोली सम्भोली नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आफताब अंसारी निवासी दलसिंह पारा हसिमारा जिला न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल हाल निवासी नाहरपुर उत्तर पश्चिम दिल्ली, रवि उर्फ वरदान निवासी गली नंबर 6 सुंदरपुरी रेलवे कॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, साहिल खान निवासी भमरा तहसील गुलावठी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व यूसुफ निवासी और जानी मालवीय थाना मालवीय नगर दक्षिण दिल्ली शामिल हैं।
अलग-अलग राज्यों में खाते उपलब्ध कराते थे
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कोलकाता में बैठे मुख्य साइबर अपराधियों की ओर से किया जा रहा था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में खाते उपलब्ध कराते थे जिनके माध्यम से ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली है।