फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4669 students took the examination at 14 centers in the district, Sirsa was second in the state.

सिरसा: जिले में 14 केंद्रों पर 4669 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रहा सिरसा

Fri, 10 Feb 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
4669 students took the examination at 14 centers in the district, Sirsa was second in the state.
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार व नोडल अधिकारी मुकेश कु
सिरसा। जिलेभर में मिशन बुनियाद की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 14 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिलेभर के 4669 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल -1 की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान 619 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशभर में सिरसा जिला के विद्यार्थियों ने दूसरे स्थान पर सबसे अधिक संख्या में परीक्षा दी है। परीक्षा में अनुपस्थिति अंबाला की रही। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक जिला के 14 परीक्षा केंद्रों पर मिशन बुनियाद के लेवल 1 की प्रवेश परीक्षा हुई,।जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार व जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा आदि मौजूद रहे। सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले उपस्थित रहे। इस दौरान सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतकुमार ने अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रदेशभर में दूसरे नंबर पर रही सबसे ज्यादा विद्यार्थियों की रही भागीदारी
जिले का नाम, कुल विद्यार्थी, उपस्थित विद्यार्थी
- अंबाला, 5350, 4855
- सिरसा, 5085, 4669
- भिवानी, 3700, 3133
- चरखी दादरी, 1763, 1579
- फरीदाबाद, 4089, 4194
- फतेहाबाद, 4576, 4194
- गुरुग्राम, 4363, 3397
- हिसार, 3882, 3748
- झज्जर, 1735, 1562
- जींद, 3444, 3193
- कैथल, 3090, 2872
- करनाल, 3098, 2819
- कुरुक्षेत्र, 3106, 2799
- महेंद्रगढ़, 2488, 2195
- नूहं, 2849, 2249
- पलवल, 2161, 1959
- पंचकूला, 3652, 2837
- पानीपत, 2525, 2468
- रेवाड़ी, 3104, 2939
- रोहतक, 2480, 2394
- सोनीपत, 2294, 2271
- यमुनानगर, 2479, 2188
इस तरह से रही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति
-
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
स्कूल का नाम, उपस्थित विद्यार्थी
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली, 357
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली, 327
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिसालिया खेड़ा, 330
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, 300
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 324
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 333
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय रानियां, 346
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानिया, 315
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा, 321
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां, 296
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 383
- राजकीय मॉडल माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 404
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां, 304
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागुढ़ा, 329
इस बार जिला से 4669 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल - 1 की परीक्षा दी है। मिशन बुनियाद की लेवल 2 की परीक्षा 22 फरवरी 2023 को होगी। ---
डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी बुनियाद कार्यक्रम।

मिशन बुनियाद, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ना और उन्हें नई उंचाइयों तक पहुंचना है, जिससे विद्यार्थियों की नींव तैयार करके पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed