फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   46 kg 800 grams of poppy husk recovered from a vehicle near the Rajasthan border

Sirsa News: राजस्थान सीमा के पास गाड़ी से बरामद हुआ 46 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त

Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
46 kg 800 grams of poppy husk recovered from a vehicle near the Rajasthan border
सिरसा। पुलिस की हिरासत में आरोपी बलजीत सिंह। पुलिस  - फोटो : credit
सिरसा। जिले में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कागदाना चौकी पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास एक गाड़ी से 46 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर चालक गांव घुसाईआना निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




कागदाना चौकी पुलिस की एक टीम बुधवार को राजस्थान सीमा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गोगामेड़ी राजस्थान की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। चालक ने सामने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़ ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो स्विफ्ट गाड़ी अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी में प्लास्टिक के तीन कट्टे मिले। इनको खोलकर देखा गया तो 46 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त चूरा पोस्त राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र से आया गया था और रानियां व उसके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed