फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   45 gram gold grab

Sirsa News: गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर महिला से 45 ग्राम सोना हड़पा

Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
45 gram gold grab
मुथुट फिनकॉर्प शाखा प्रबंधक सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। गांव जोगीवाला निवासी सुमन ने मुथुट फिनकॉर्प ब्रांच सांगवान चौक सिरसा के शाखा प्रबंधक शिव कुमार व डेवलपमेंट ऑफिसर राजवीर पर गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने व 45 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता के अनुसार उसने पहले अपने सोने के गहनों पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से करीब 2.11 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इसके बाद में अधिक पैसों की जरूरत पड़ने पर वह अपने भाई के साथ एक्सिस बैंक गई जहां राजवीर नामक व्यक्ति मिला। आरोप है कि उसने मुथुट फिनकॉर्प से अधिक राशि दिलाने का झांसा देकर उनका गोल्ड अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने 45 ग्राम सोने पर 2.58 लाख रुपये का लोन मंजूर होने की बात कही और उससे खाली चेक व कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद केवल 30 हजार रुपये दिए गए और बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया गया। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि उसके सोने पर किसी अन्य व्यक्ति गौरव बाबू के नाम पर लोन किया गया है। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि वह पूरी लोन राशि लौटाने के लिए भी तैयार थी लेकिन इसके बावजूद उसका सोना वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दाैरान सामने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed