फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जिला स्तरीय मुकाबले में रानियां ए की टीम ने बाजी मारी

जिला स्तरीय मुकाबले में रानियां ए की टीम ने बाजी मारी

Sun, 03 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय मुकाबले में रानियां ए की टीम ने बाजी मारी
उमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

रानियां। दी सिरसा जिला कराटे एसोसिएशन की ओर खेल स्टेडियम रानियां में तीसरे दो दिवसीय कबड्डी कप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन महिला वर्ग के जिला स्तरीय मैच आयोजित किए गए। इस कबड्डी कप का उद्घाटन जसवंत सिंह, अवतार सिंह, आत्मा राम विर्क, अंग्रेज सिंह, बलविंद्र सिंह नंबरदार, जगजीत सिंह और ईनाम वितरण कांग्रेसी युवा नेता विनीत कंबोज ने किया।

विनीत कंबोज ने कहा कि खेल ही खिलाड़ी का गहना है। खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए और खेल के माध्यम से अपने जीवन को तराशना चाहिए। पहले दिन बहुत ही रोचक मुकाबले देखने को मिले। जिसमें जिला स्तरीय टीमों ने अपना दमखम दिखाया। जिला स्तरीय मुकाबले का पहला सेमीफाइनल रानियां ए व लकड़ावाली के बीच खेला गया, जिसमें रानियां ए की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रानियां बी व मोदी के बीच खेला गया, जिसमें से भी रानियां की बी टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला रानियां ए व बी के बीच खेला गया। जिसमें रानियां ए की टीम अव्वल रही। मुख्यातिथि विनीत कंबोज ने विजेता टीम को 9100 रुपये व उपविजेता टीम को 7100 रुपये सहित ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान राणा चीमा, उपप्रधान गुरभेज सिंह, जनरल सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष मुकुट बिहारी, सचिव बसंत कम्बोज, जगदीप सिंह, चंद्रप्रकाश, बचन सिंह, जगदीश सिंह, हरचेत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed