फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 more villages in the district became drug free, SP honored Sarpanches

Sirsa News: जिले के 4 गांव और हुए नशामुक्त, एसपी ने किया सरपंचों को सम्मानित

Fri, 05 Jul 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
4 more villages in the district became drug free, SP honored Sarpanches
सरपंच को सम्मानित करते एसपी।
सिरसा। जिले के 4 गांव और नशामुक्त हुए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इन गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया। पुलिस प्रशासन का दावा है कि अब तक जिले के 76 गांव व 4 वार्ड नशामुक्त हो चुके हैं। एसपी ने गांव कृपाल पट्टी के सरपंच कुलविंदर सिंह, गांव ममेरा कलां के सरपंच प्रतिनिधि सुमित कुमार, गांव मोजूखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि संदीप सिंह तथा गांव हुमायूं खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सिंह को उनके गांवों के नशामुक्त होने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अब तक 76 गांवों तथा शहर सिरसा के चार वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिला पुलिस द्वारा नशे से प्रभावित गांवों को चिन्हित कर वहां पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। नशाग्रस्त युवकों का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कुछ अन्य गांवों को भी नशा मुक्ति घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर ऐलनाबाद डीएसपी संजीव बल्हारा, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार तथा नशा मुक्त घोषित किए गए 4 गांवों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed