फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 more villages in the district are drug free, SP honored Sarpanches by giving mementos

Sirsa News: जिले के 4 और गांव नशामुक्त, एसपी ने सरपंचों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
4 more villages in the district are drug free, SP honored Sarpanches by giving mementos
गांव रुपावास में युवाओं से मुलाकात करते एसपी विक्रांत भूषण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस प्रशासन जिले के चार और गांव को नशामुक्त घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बुधवार को गांव रूपावास के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्त घोषित गांवों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव रुपावास सरपंच उदय पाल, गांव कुतियाना के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, गांव बकरियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार तथा गांव लुदेसर के सरपंच प्रतिनिधि भाल सिंह को पुलिस विभाग ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए है। इसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है और युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। इनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से अब तक 91 गांवों तथा शहर सिरसा के चार वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिला पुलिस द्वारा नशे से प्रभावित गांवों को चिह्नित कर वहां पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं तथा नशाग्रस्त युवकों का स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed