फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   4 lakh 29 thousand children will take albendazole tablet

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवसः 4 लाख 29 हजार बच्चों को दी जाएगी एलबेंडाजोल की गोली

Wed, 29 Jan 2020 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
4 lakh 29 thousand children will take albendazole tablet
4 lakh 29 thousand children will take albendazole tablet - फोटो : Sirsa
अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाने में स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को विश्वास दिलाने के लिए शिक्षक स्वयं भी इस दवा को खा सकता है ताकि बच्चे को भय न हो कि गोली खाने से उन्हें कोई दिक्कत होगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आगामी 10 फरवरी को जिला के 1 से 19 वर्ष की आयु के 4 लाख 29 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एलबेंडाजॉल) खिलाई जाएगी। बैठक में एसडीएम डबवाली डॉ. विनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के 843 राजकीय स्कूलों, 273 निजी स्कूलों तथा 1377 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पढ़ रहे हैं, उनको इस अभियान के तहत यह गोली दी जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आईटीआई तथा अन्य राजकीय कॉलेज जिसमें 19 वर्ष तक की आयु के छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हो। उनको भी यह दवाई निशुल्क वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़ों की समस्या से बहुत से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं, इससे निजात पाने के लिए 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दवाई खाना खाने के उपरांत खिलाई जाए व बच्चों को अपने सामने टैबलेट चबाकर खिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को पूर्णरुप से सफल बनाने के लिए गांव के पंच-सरपंच, नंबरदार तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भी सहयोग ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि पेट के कीड़े मारने की दवाई खाने अगर किसी बच्चे को कोई परेशानी होती है तो वे तुरंत 108 नंबर पर फोन कर सिविल सर्जन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कीड़े मारने की दवाई के बारे में विस्तार से बताया तथा जिन बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं उनके लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी।

सजग रहें और अफवाहों से बचें : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सजग रहें, अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में है। जिला में नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बचाव के तौर पर सजग रहें और अगर कोई व्यक्ति चीन से वापिस आया है और उसमें सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या फिर निमोनिया के लक्षण से मिलते जुलते लक्षण हो तो तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस से काफी लोग प्रभावित हो रहे है, जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को लेकर निर्देश जारी किए है। इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस पर निगरानी के बारे में हिदायत जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed