फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   39115 candidates appeared for CET in two days, 14628 remained absent

Sirsa News: दो दिनों में 39115 अभ्यर्थियों ने दिया सीईटी, 14628 रहे गैर हाजिर

Sun, 22 Oct 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
39115 candidates appeared for CET in two days, 14628 remained absent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीईटी के दूसरे दिन रविवार को जिले में 39 केंद्रों पर 20037 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो दिनों में कुल 54743 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन इनमें से 39115 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। 14628 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। रविवार को प्रशासन ने नेशनल काॅलेज में परीक्षा देते हुए एक मुन्ना भाई को पकड़ा है। आरोपी अपने छोटे भाई की जगह पर परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो दिन में यह दूसरा मामला है।
जिले में रविवार को 28224 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी। इनमें से 20037 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे और 8217 गैर हाजिर रहे। शहर के नेशनल कॉलेज में हिसार के पातन गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र सुरजीत को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी अपने छोटे भाई परमजीत की जगह पर परीक्षा दे रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बेगू रोड स्थित केंद्र पर एक अभ्यर्थी अपने साथ गलती से कामन कॉपी उत्तरपुस्तिका ले गया। इसे फोन कर वापस बुलाया गया।
विज्ञापन





पहले सत्र में

कुल अभ्यर्थी - 14112



परीक्षा में बैठे -- 9990

अनुपस्थित रहे - 4152



महिला अभ्यर्थी - 5277

पुरुष अभ्यर्थी - 4713



पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी- 128





दूसरे सत्र में

कुल अभ्यर्थी -14112



परीक्षा में बैठे -- 10047



अनुपस्थित रहे - 4065



महिला अभ्यर्थी- 5187



पुरुष अभ्यर्थी - 4860



पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी - 124


तीन दिनों से बिना सोए डटे रोडवेज कर्मचारी
जिले में दूसरे जिले में अभ्यर्थियों को मुफ्त में यात्रा करवाने के लिए रोडवेज ने सभी सहकारी समिति की बसों को हायर कर लिया। इसके बाद उनका संचालन अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में पहुंचाने के लिए किया गया है। रोडवेज की ओर से भी 170 सरकारी, 95 सहकारी समिति और 74 स्कूल बसों का संचालन किया था। ऐसे में अभ्यर्थियों को आने जाने में भी काफी राहत मिली है। स्कूलों बसों के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से बस स्टैंड तक पहुंचाया गया है। रोडवेज ने इन बसों व स्कूल वैनों को डीजल मुहैया करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन अधिक रही सख्ती, आधार कार्ड व फोटो के मिलान के बाद मिला प्रवेश
शहर के केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान दूसरे दिन अधिक सख्ती बरती गई है। गेट पर ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर लगे फोटो और आधार कार्ड के फोटो से अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान भी किया गया है। इसके बाद भी नेशनल कॉलेज में एक मामला सामने आया है। इसमें आरोपी दूसरे भाई की जगह पर परीक्षा दे रहा था। वहीं दोनों स्तरों की परीक्षा खत्म होने के बाद शहर में भी कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। हालांकि इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से अतिरिक्त कर्मचारियों को चौक चौराहों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed