फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3831 appeared for HTET at 14 examination centers in the city, mathematics blew the minds of the examinees.

Sirsa News: शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर 3831 ने दी एचटेट, गणित ने परीक्षार्थियों के उड़ाए होश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
3831 appeared for HTET at 14 examination centers in the city, mathematics blew the minds of the examinees.
हरियाणा पात्रता परीक्षा के दौरान जेसीडी में परीक्षा​र्थियों की जांच करते वॉलंटियर्स।
सिरसा। शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 3831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 224 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। परीक्षा में गणित के संख्यात्मक यानी न्यूमेरिकल सवालों ने परीक्षार्थियों के होश उड़ा दिए। वहीं पंजाबी विषय की परीक्षा भी मुश्किल रही।
विज्ञापन

शनिवार को लेवल-3 यानि की पीजीटी की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी। परीक्षा के दौरान गणित विषय की परीक्षा सबसे मुश्किल रही है। परीक्षार्थी सुमित कुमार, रवि, पूजा रानी व प्रियंका ने बताया कि परीक्षा के लिए समय की कमी रह गई। परीक्षा 3 बजे से लेकर साढ़े 5 बजे तक रही। जिसके चलते सिलेबस बहुत ज्यादा बड़ा था। वहीं गणित के न्यूमेरिकल को हल करने में बहुत समय चला गया। वहीं पंजाबी का पेपर भी बहुत ज्यादा मुश्किल आया। जिसमें से कुछ सवाल सिलेबस से भी नहीं आए। वहीं हरियाणा की जीके बहुत ज्यादा मुश्किल आई। लेवल- 3 के पेपर के लेवल की परीक्षा नहीं थी। वहीं रविवार को आयोजित परीक्षा में सुबह की शिफ्ट में कुल 7 हजार 209 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से 2215 पुरुष व 4993 महिला परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं इसी दिन शाम की शिफ्ट में कुल 4055 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें से 1409 पुरुष और 2646 महिला परीक्षार्थी और 1 अभ्यर्थी अदर केटेगरी का परीक्षा देगा।
विज्ञापन

---------------------
परीक्षा से दो घंटे पहले मिला प्रवेश
इस दौरान परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा से दो घंटे पहले ही होना शुरू हो गई थी। वहीं 2 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश केंद्र के अंदर नहीं हुआ। इस दौरान परीक्षार्थियों को मुख्य तीन जांचों से गुजरना पड़ा। सबसे पहले परीक्षार्थियों की केंद्र के मुख्यद्वार पर एंट्री हुई। उसके बाद केंद्रों की ओर से नियुक्त किए गए वालंटियर्स ने जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया। वहीं इसके बाद परीक्षार्थियों की सेंटर में बॉयोमेट्रिक हुई। इसके बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया गया। इसके बाद ठीक 3 बजे परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
शहर में बनी जाम की स्थिति, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
शनिवार को परीक्षा के चलते परीक्षार्थी सुबह ही आना शुरू हो गए। इस कारण आम दिनों से ज्यादा भीड़ शहर में देखने को मिली। वहीं दोपहर के समय में तो एचटेट की परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान कई परीक्षार्थियों को सेंटर ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं इस दौरान शहर में तैनात पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया। शहर के बस स्टैंड के सामने, बरनाला रोड, ओवरब्रिज, सांगवान चौक, डबवाली रोड, हिसार रोड पर सबसे अधिक जाम की स्थिति देखी गई। क्योंकि परीक्षा केंद्र सबसे अधिक बरनाला रोड, हिसार रोड व बेगू रोड पर थे। शहरभर में जिला पुलिस की ओर 524 पुलिस कर्मी परीक्षा के लिए तैनात किए गए। जिन्होंने सुबह से लेकर शाम तक परीक्षा की व्यवस्था संभाली।
---------------------

अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती व एसडीएम अजय सिंह ने किया निरीक्षण
हरियाणा पात्रता परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती व एसडीएम अजय सिंह ने स्वयं जीआरजी नेशनल कल्याण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, शाह सतनाम ब्यॉज स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया।

-------------------
3 दिसंबर को इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र का नाम, 3 दिसंबर मॉर्निंग, 3 दिसंबर इवनिंग
- एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड, 309, ----


- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, 310, ----



- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, 310, ---



- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, 310, ---



- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, 310 ---



- डीएवी पब्लिक स्कूल, बरनाला रोड, 310 ----



- जीआरजी नेशनल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी ब्लाॅक, 300, 300



- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 310, ----



- राजकीय नेशनल कॉलेज, बस स्टैंड, 310, ----



- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, 310, 126



- न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्ति नगर, 310, 220



- राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाेलाॅजी, 310, 310



- सावन पब्लिक स्कूल, 310, 310,



- शाह सतनाम बॉयज स्कूल, बेगू रोड, 310, 310



- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, 300, ----



- दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, 300, ---



- विवेकानंद पब्लिक स्कूल रानियां रोड, 310, 310



- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310



- राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी, 310, 310



- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, 310, 310



- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल, 250, 250



- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, 240, 240



- जननायक चौ. देवीलाल, जेसीडी, 240 , ----



- जननायक चौ. देवीलाल जेसीडी, 310, 310
-------------------
शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। पहले दिन लेवल - 3 की परीक्षा में 3 हजार 831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं इस दौरान 224 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। आज दो शिफ्टों में 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
-डॉ. मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, हरियाणा पात्रता परीक्षा, शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed