फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   32 member committee will investigate the factors of malnutrition by surveying 13 villages and four wards of Sirsa.

Sirsa News: सिरसा के 13 गांव और चार वार्डों का सर्वे कर कुपोषण के कारकों को जांचेगी 32 सदस्यीय टीम

Mon, 01 Apr 2024 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
32 member committee will investigate the factors of malnutrition by surveying 13 villages and four wards of Sirsa.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की टीम शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। यह टीम जिले के 13 गांवों और 4 वार्ड में जाकर कुपोषण के कारणों को खोजेगी। इस दौरान लोगों की थाली में परोसे जाने वाले भोजन में पोषक तत्वों का विश्लेषण भी करेगी।
जिले के नागरिक अस्पताल में शनिवार को 32 सदस्यीय आईसीएमआर टीम पहुंच चुकी है। यह टीम एक माह तक चयनित किए गए गांवों और वार्डों का सर्वे करेगी। इसके बाद पूर्ण रूप से रिपोर्ट तैयार करेगी। इस सर्वे का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण के आहार में पोषण तत्वों की कमी को जानना है ताकि उसे दुरुस्त किया जा सके। चिकित्सकों के अनुसार अभियान केंद्र सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस टीम में आईसीएमआर के साइंटिस्ट से लेकर मेडिकल ऑफिसर ,डायटिशियन, तकनीकी सहायक, फील्ड स्टाफ आदि शामिल है।
विज्ञापन


बॉक्स
यह है केंद्र सरकार की योजना
देश में आहार और बायोमार्कर यानी जैव सूचक सर्वे के द्वारा लाेगों के स्वास्थ्य पर अध्ययन कर फैल रही बीमारियों की रोकथाम करना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना है। इसके तहत लोगों का आहार, पोषक तत्वों के सेवन और पोषण संबंधी स्थिति का आंकलन किया जाएगा। इस प्लान के तहत घर-घर जाकर लोगों के खान-पान की जानकारी जुटाने के साथ ब्लड सैंपल एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
इनका होगा सर्वे
चिकित्सकों के अनुसार टीम एक साल के ऊपर की उम्र के बच्चों से लेकर युवा, महिलाओं तथा बुजुर्गों तक के पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें आमजन के आहार में शामिल न्यूट्रिशन वैल्यू का पता लगाया जाएगा। कितने लोग एनीमिया, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। आहार, वजन, डाइट सहित अन्य मानकों के आधार पर टीम जानकारी एकत्रित करेगी। इसके लिए आमजन के ब्लड सैंपल भी एकत्रित किए जाएगे। इनकी जांच जिला नागरिक अस्पताल में लैब में होगी।


कोट्स
एक अप्रैल से सर्वे हो जाएगा, जो एक माह तक चलेगा। इसमें 13 गांव और 4 शहर के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कुपोषण के कारकों की इसके तहत जांच की जाएगी। -डॉ. मयूक, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर, सर्वे टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed