फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   32 animals loaded in a truck were freed, driver and conductor arrested

Sirsa News: ट्रक में भरे 32 पशुओं को कराया मुक्त, चालक व परिचालक गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
32 animals loaded in a truck were freed, driver and conductor arrested
राजस्थान के नोहर से दिल्ली लेकर जा रहे थे पशु, ट्रक को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। जिले के गांव माधोसिंघाना में पुलिस ने पशुओं से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में पांच कटड़े, पांच कटड़ी व 22 भैंस सहित कुल 32 पशु भरे हुए थे। इन्हें राजस्थान के नोहर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने ट्रक चालक व परिचालक को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जमाल पुलिस चौकी के एएसआई भूप सिंह ने बताया कि पुलिस रविवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में पशु भरकर राजस्थान के नोहर से दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस ने माधोसिंघाना बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक ट्रक को रोक कर चेक किया तो उसमें पशु भरे हुए मिले। पुलिस ने ट्रक से पशुओं को नीचे उतारा। इनमें पांच कटड़े, पांच कटड़ी व 22 भैंस मिले। इसके बाद पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी बहबलपुर व आबिद निवासी वार्ड नंबर 23, बागपत यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक के कागजात चेक किए, तो ट्रक का मालिक आजाद सिंह वासी बालसमंद जिला हिसार निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed