फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   धरने पर बैठे तीन शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी

धरने पर बैठे तीन शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे तीन शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हेलन केलर दृष्टिबाधित विद्यालय की समस्याओं को दूर न किए जाने के रोषस्वरूप स्कूल के अध्यापकों व कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के समक्ष शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं, धरनारत तीन स्टाफ सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

धरनारत हेलन केलर दृष्टिबाधित विद्यालय में कार्यरत संगीत अध्यापक कार्यरत सुरेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक बिंदू टहेरी, आशू, पवन कुमार, नोनू आदि ने कहा कि प्रबंधन समिति द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा करने और प्राचार्य की तानाशाही से सीएम, पीएम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित डीसी को अवगत करवाने के बावजूद न तो भ्रष्टाचार की जांच की गई और न ही प्राचार्य का यहां से तबादला किया गया। उन्होंने कहा कि वे बार-बार अधिकारियों व मंत्रियों से मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, धरने के दौरान तीन लोगों की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अनशन पर बैठे सुखराज व एक अन्य कृष्ण नामक अध्यापक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं सुरेश नामक अध्यापक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात अधिकारियों के फोन के बावजूद नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस न पहुंचने के कारण एक अध्यापक को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर आधी रात को एडीसी व एसडीएम ने पहुंचकर परिजनों को मनाया। वहीं शुक्रवार को एसडीएम ने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर उपचाराधीन सुखराज व कृष्ण का हालचाल जाना। उधर उपायुक्त कार्यालय में धरना जारी रखते हुए स्टाफ व अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

------------------------

धरने पर बैठे तीन शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी
सिविल अस्पताल में करवाया दाखिल
हेलन केलर दृष्टिबाधित विद्यालय के धरना और अनशन जारी

फोटो:28एसआईआरपी20:सिरसा में शुक्रवार को लघुसचिवालय में प्रवेशद्वार पर धरना देकर बैठे दृष्टिबाधित स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed