फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   30 researchers got admission in a year, research work got boost

Sirsa News: एक वर्ष में 30 शोधार्थियों को मिला दाखिला, शोध कार्यों को मिला बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
30 researchers got admission in a year, research work got boost
जानकारी देते चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक व अन्य।
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय रविवार को अपना 21वां स्थापना दिवस मनाएगा। सीडीएलयू ने लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छूआ है। जहां एक ओर विभागों की संख्या बढ़ी है वहीं दूसरी ओर सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। इसी का परिणाम है कि सीडीएलयू में शोध कार्यों में भी बढ़ावा मिला है। इस वर्ष 30 से भी ज्यादा जेआरएफ शोधार्थियों को कैंपस में दाखिला मिला है। अब नये शिक्षा सत्र में पीएचडी में दाखिले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार पहले से ज्यादा विभागों में पीएचडी के दाखिले होंगे। शनिवार को सीडीएलयू में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीडीएलयू में इस समय करीब 29 विभाग हैं जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, खेल, लोक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, पंजाबी, इतिहास, भूगोल सहित अन्य विभाग शामिल हैं। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत यूएसजीएस सेंटर भी स्थापित किया गया है। सीडीएलयू के विभागों में स्नातक स्तरीय कोर्स से लेकर पीएचडी तक के कोर्स चलाए जा रहे हैं। सीडीएलयू में सुविधाएं बढ़ने से अब शोध कार्यों को भी बढ़ावा मिला है। पिछले वर्ष और शिक्षकों की भी भर्तियां हुई थीं जबकि अन्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सीडीएलयू ने प्रावधान किया है कि जेआरएफ पास आउट विद्यार्थियों को पीएचडी में सीधा दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी और न ही कोर्स वर्क करना होगा। ऐसे में इस वर्ष सीडीएलयू ने 30 ऐसे शोधार्थियों को दाखिला दिया है जो जेआरएफ क्लीयर हैं। बता दें कि जेआरएफ पास आउट को सरकार की ओर से 31 हजार रुपये महीना फंड मिलता है। ऐसे में शोध करने पर वे पांच वर्ष तक ये राशि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीएचडी के दाखिले की तैयारियां पूरी, इसी माह जारी होगा शेड्यूल
सीडीएलयू की ओर से पीएचडी में दाखिले की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसी महीने दाखिले का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही दाखिला नोटिस जारी होगा और सीडीएलयू की ओर से पीएचडी ऑर्डिनेंस भी पास किया जा चुका है। पिछली बार 16 विभागों में पीएचडी के दाखिले हुए थे। इस बार उम्मीद है कि इसके अलावा अन्य विभागों में भी पीएचडी के दाखिले हो सकेंगे, क्योंकि अन्य विभागों में भी नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस समारोह आज, तैयारियों को लेकर वीसी ने की समीक्षा
सीडीएलयू में रविवार को 21वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार को कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक ली। रविवार को होने वाले कार्यक्रम में युवा कल्याण निदेशालय द्वारा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता तथा विभागाध्यक्षों की बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समारोह के दौरान गत वर्ष अनुकरणीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट मेहमानों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।


शोध कार्यों को मिल रहा है बढ़ावा : प्रो. एसके गहलावत
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के नेतृत्व में काम करते हुए सीडीएलयू लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। शोध कार्यों को भी लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इस वर्ष जेआरएफ पासआउट 30 शोधार्थियों को सीडीएलयू में दाखिला दिया गया है। इसके अलावा नये शिक्षा सत्र में पीएचडी के दाखिला को लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हैं।
----प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed