फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   288 seats vacant in National and Women's College, physical counseling on 13th

Sirsa News: नेशनल और महिला महाविद्यालय में 288 सीटें रिक्त, फिजिकल काउंसिलिंग 13 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
288 seats vacant in National and Women's College, physical counseling on 13th
राजकीय महिला महाविद्यालय।
सिरसा। शहर के राजकीय नेशनल महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दोनों महाविद्यालयों में अब तक 475 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इनमें से राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 435 सीटों से से अब तक 166 सीटें और राजकीय महिला कॉलेज में 40 सीटों में से 21 सीटें भर चुकी हैं। दोनों महाविद्यालयों में अब 288 सीटें रिक्त पड़ी हैं। 13 अगस्त को एक बार फिर से लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन


राजकीय नेशनल महाविद्यालय में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व राजकीय महिला महाविद्यालय में सिर्फ एमकॉम पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले चल रहे हैं। 6 अगस्त को दूसरी बार पोर्टल ओपन किया गया था, जिसके तहत विद्यार्थी 12 अगस्त तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। अगर 12 के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो महाविद्यालयों की ओर से लेट फीस के साथ 13 अगस्त को एक बार फिर से काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थी फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ 19 अगस्त तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


------------------

सीट, दाखिलों का विवरण

नेशनल कॉलेज

विषय कुल सीट दाखिला रिक्त सीटें
एमए अर्थशास्त्र 45 17 28

एमए अंग्रेजी 40 10 30

एमए हिंदी 40 21 19

एमए इतिहास 40 16 24

एमए राजनीतिक विज्ञान 40 33 07

एमए मनोविज्ञान 40 16 24

एमए पंजाबी 40 16 24

एमए कॉमर्स 40 11 29

एमएससी केमेस्ट्री 40 08 32

पीजीडीबीए 40 04 36

पीजीडीसीए 30 14 16

----------------

राजकीय महिला महाविद्यालय

एमकॉम 40 21 19

-----------------

इंडक्शन मीट आज

नेशनल व महिला महाविद्यालय में विभिन्न संकायों के अंतर्गत स्नातक प्रथम सत्र के नव-प्रवेशार्थियों को समय-सारिणी, इंटरनल असेस्मेंट, प्रायौगिक परीक्षा, परीक्षा प्रणाली सहित महाविद्यालय से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान किए जाने के उद्देश्य से 8 अगस्त को इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा। इसका समय सुबह 9 बजे किया जाएगा। नेशनल व महिला कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल में इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। अब तक पीजी में 166 दाखिले हो चुके हैं। शुक्रवार को स्नातक के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी विद्यार्थियों को वर्चुअल कॉलेज टूर भी करवाया जाएगा। - नवीन मक्कड़, नोडल अधिकारी, दाखिला, राजकीय नेशनल महाविद्यालय।


------------

स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया जारी है। 13 अगस्त को एक बार फिर से फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसके तहत विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। शुक्रवार को इंडक्शन मीट में स्नातक के विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। - शिवानी छाबड़ा, नोडल अधिकारी, दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article