फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   28 inch sewer line will be laid from canal colony to maharana pratap chowk

नहर कॉलोनी से महाराणा प्रताप चौक तक डाली जाएगी 28 इंची सीवर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
28 inch sewer line will be laid from canal colony to maharana pratap chowk
हिसार रोड स्थित लीकेज सीवरेज पाइप लाइन से बना गड्ढा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित नहर कॉलोनी से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक 32 वर्ष पहले डाली गई पाइप लाइन को जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बदला जाएगा। यहां पर 70 लाख रुपये की लागत से 28 इंची बड़ी लाइन डाली जाएगी। इससे हिसार रोड क्षेत्र में रहने वाले करीब 10 कॉलोनी के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 1990 में नहर कॉलोनी से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक चार इंची सीवरेज लाइन डाली गई थी। अब यह लाइन जर्जर चुकी है। इसके चलते विभाग ने इसे बदलकर नई पाइप लाइन डालने का निर्णय लिया है। करीब 70 लाख की लागत से यहां पर 28 इंची पाइप लाइन डाली जाएगी। जिसके लिए विभाग की ओर से मुख्यालय को प्रपोजल भी भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार टूट चुकी है पुरानी पाइप लाइन
सीवरेज लाइन मुख्य रोड के साथ-साथ ही जमीन में डाली गई है। सीवरेज लाइन अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण यह कई बार टूट भी चुकी है। विभाग की ओर से सफाई करने के लिए जब मशीन का इस्तेमाल किया जाता है तो सीवरेज लाइन के टुकड़े निकलना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में न तो सही तरह से इसकी सफाई हो पा रही है और न ही इससे पानी की निकासी हो पा रही है। सीवरेज लाइन के धंसने के कारण वाहन चालक भी हादसे के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार रोड की करीब 10 कॉलोनी को होगा लाभ
1990 में हिसार रोड पर बेहद ही कम आबादी थी, लेकिन यहां पर अब करीब 10 कॉलोनी विकसित हो चुकी है। सीवरेज लाइन छोटी होने के कारण यहां के कॉलोनी वासियों को अब सीवरेज जाम होने और ओवरफ्लो होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिसार रोड पर खैरपुर कॉलोनी, नहर कॉलोनी, गोबिंद नगर, गुरुनानक नगर, एडीसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी है। ऐसे में अब नई और बड़ी सीवरेज लाइन यहां पर डाली जाती है, तो इन कॉलोनी में सीवरेज जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेंगी।
मिक्स पानी की समस्या से भी लोगों को मिलेगी निजात
शहर के हिसार रोड पर सीवरेज लाइन के साथ ही पेयजल लाइन डाली गई है। सीवरेज लाइन जर्जर होने के कारण पेयजल लाइन में दूषित पानी की सप्लाई आना शुरू हो जाती है। इससे कॉलोनी वासियों को इस परेशानी से निजात मिल सकेंगी।

खैरपुर कॉलोनी से महाराणा प्रताप चौक तक नई सीवरेज लाइन डालने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद नई सीवरेज लाइन डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed