फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   28 farmers were honored with Kinno Ratna and Kinno Samman awards in the fair.

Sirsa News: मेले में 28 किसानों को किन्नो रत्न व किन्नो सम्मान पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
28 farmers were honored with Kinno Ratna and Kinno Samman awards in the fair.
चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला आमजन को सम्बो​धित करते हुए। 
सिरसा। फल उत्कृष्टता केंद्र, मांगेआना में आयोजित दो दिवसीय फल एक्सपो के दूसरे दिन समापन समारोह में कृषिमंत्री जेपी दलाल नहीं पहुंच पाए। ऐसे में समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने शिरकत की। दो दिवसीय मेले में सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले के 2600 किसानों ने भाग लिया। मेले के दौरान कुल 28 पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमे 14 किन्नो रत्न एवं 14 किन्नो सम्मान पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन



समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने कहा कि किसान की समृद्धि से ही देश की समृद्धि होती है। ऐसे में केंद्र में प्रदेश में भाजपा सरकार किसानों की उन्नति का हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका किसानों को बहुत लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध व खुशहाल हो इसके लिए तकनीकी खेती करने की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में तकनीकी खेती के लिए सरकार किसानों को अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समय-समय पर जागरूक भी करती है।
विज्ञापन

उन्होंने किन्नू उत्पादक किसानों के विषय में कहा कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जिले के गांव अबूबशहर में किन्नू प्लांट दोबारा शुरु किया गया ताकि किन्नू उत्पादक किसानों को किन्नू बेचने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का किसान बागवानी में भी खूब तरक्की कर रहा है।इस अवसर पर उद्यान विभाग के मिशन निदेशक डॉ. रणबीर सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. धर्म सिंह यादव, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. पीसी संधु, उद्यान निदेशालय डॉ. मनप्रीत कौर ने किसानों को संबोधित करते हुए विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर एफपीओ, मशीनरी बागवानी, कृषि एवं नर्सरियों से संबंधित विभिन्न उत्पादों की 35 स्टॉल लगाई गई। इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुष्पेंदर, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिहाग, डॉ. सचिन व डॉ. रिंकू ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने-अपने विचार किसानों के समक्ष रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed