फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   256 services started in e-disha center after 21 days, problems increased due to slow server

Sirsa News: ई-दिशा केंद्र में 256 सेवाएं 21 दिन बाद शुरू, सुस्त सर्वर से बढ़ी परेशानी

Tue, 06 Aug 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
256 services started in e-disha center after 21 days, problems increased due to slow server
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में 21 दिनों से बंद पड़ी ई-दिशा की 256 सेवाएं सोमवार को शुरू हुई। हालांकि सर्वर धीमा होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले भर में हड़ताल खत्म होने के बाद पहले दिन करीब 1200 टोकन कटे। ई दिशा केंद्र के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ रही। सोमवार को करीब 300 रजिस्ट्रियां हुईं।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले भर में 256 सेवाएं बंद रही। लाइसेंस से लेकर अन्य कार्यों की 15 हजार से ज्यादा फाइलें लंबित हैं। इनका निपटान तहसील व एसडीएम कार्यालय के माध्यम से होना है। हड़ताल से सरकार का लगभग 55 से 60 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। सोमवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों के काम पर लौटने से लोगों ने राहत ली, लेकिन अव्यवस्था के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को रजिस्ट्री, प्रमाण-पत्र, वाहन पंजीकरण, नकल, जमाबंदी, फर्द और इंतकाल के लिए लोग ई-दिशा केंद्र पहुंचे। यहां लोगों की कतार दिनभर लगी रही। वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्द, नकल आदि कामों के 800 से 900 टोकन काटे गए। रजिस्ट्री को लेकर कटे हुए टोकनों की संख्या अलग रही। पहले दिन करीब 1200 टोकन कटे और जिले भर में करीब 300 रजिस्ट्रियां हुईं।
विज्ञापन



पहले हड़ताल के कारण नहीं हुआ काम, अब लाइन में लगे हैं


सरल केंद्र में जमीन की नकल लेने के लिए आया हूं। दो बार पहले भी आ चुका हूं। हड़ताल पर कर्मचारी होने के कारण घर लौटना पड़ा। आज उम्मीद जगी है कि नकल प्राप्त होगी। आधे घंटे से लाइन में लगा हुआ हूं। - दीपक सैनी, रामनगरिया ,सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमाबंदी लेने के लिए आया हूं। हड़ताल के कारण कई दिनों जमाबंदी नहीं मिल पाई थी। इसके बिना कई काम अटके हुए हैं। आज मिलेगी तो पटवारी व कृषि विभाग से जुड़े कार्य करवा पाउंगा। --पृथ्वी राज, निवासी गावं मीरपुर, सिरसा।






जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए टोकन लिया है। आज उम्मीद है कि रजिस्ट्री हो जाएगी। वरना चक्कर काटकर परेशान हो गया हूं।


- प्रवीन कुमार, शहीदांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed