फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2,502 students took the entrance examination of Jawahar Navodaya Vidyalaya at 12 centers in the district

Sirsa News: जिले के 12 केंद्रों पर 2,502 विद्यार्थियों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 20 Jan 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
2,502 students took the entrance examination of Jawahar Navodaya Vidyalaya at 12 centers in the district
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।
ओढां। जिले में शनिवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 2,502 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 687 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।जिले के सातों खंडों में जेएनवी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए कुळ 3189 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 2502 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा का आयोजन सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। वहीं परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान परीक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम अप्रैल तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा की पवित्रता के लिए केंद्रों पर जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह, प्राचार्य ललित कालड़ा व उपप्राचार्य नवीन लांबा ने निरीक्षण किया। वहीं केंद्रों के बाहर परीक्षा दिलवाने आए अभिभावक इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठीं की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 2,502 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा का परिणाम अप्रैल माह में आने की संभावना है।
- ललित कालड़ा, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed