फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   250 youth ran in Run for Rania Marathon, gave message of awareness against drug addiction

Sirsa News: रन फॉर रानियां मैराथन में दौड़ 250 युवा, नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

Mon, 19 Aug 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
250 youth ran in Run for Rania Marathon, gave message of awareness against drug addiction
 मैराथन के विजेता ​प्रतिभागी को साइकिल भेंट करते हुए मुख्याति​थि विशाल वर्मा। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। नशे के खिलाफ मुहिम के तहत रविवार को रन फॉर रानियां मैराथन का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की मैराथन में 250 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। गांव अभोली से मैराथन को कांग्रेस नेता विशाल वर्मा ने झंडी देकर रवाना किया।

विशाल वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत रन फाॅर रानियां का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज रानियां हलका नशे की चपेट में है। युवा नशे की दलदल में फंसकर अपनी जवानी बर्बाद कर रहे हैं। शासन व सरकार की उपेक्षा की वजह से इस हलके में नशा निरंतर बढ़ रहा है। नशे की रोकथाम के लिए जो प्रयास सरकार को करने चाहिए थे, वह नहीं किए गए। कांग्रेस ने इस हलके को नशामुक्त करने के लिए बीड़ा उठाया है। इस मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देना है। युवा नशे से दूर होकर खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाएं। मैराथन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लड़कों में प्रथम स्थान हासिल करने पर दारा सिंह को मोबाइल फोन, द्वितीय स्थान पर आए दीपक को साइकिल व तृतीय स्थान पर रहे सनी को स्मार्ट वाच दी गई। लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली मुक्ता को साइकिल व द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही खुशी व स्नेहा को स्मार्ट वाच दी। प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में गांव बाहिया से कोच पिंटू, संदीप वर्मा ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। इस मौके पर सलवंत सिंह, भुवनेश मेहता, सुशील गर्ग, मुकेश मेहता, रघुबीर गोबिंदपुरा, राजेश वर्मा, बलदेव जोसन, दारा सिंह जज, बलविंद्र खिंडा, देंवेद्र चंदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed