{"_id":"670abcbe59517c1a4a0ca46e","slug":"25-thousand-rupees-stolen-from-vita-sub-store-sirsa-news-c-128-1-svns1027-127036-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वीटा के सब स्टोर से 25 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वीटा के सब स्टोर से 25 हजार रुपये चोरी
Sat, 12 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। न्यू मंडी रोड पर बने वीटा के सब स्टोर से अज्ञात युवक हजारों रुपये की नकदी चुराकर ले गया। पुलिस ने मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में कालांवाली के गांव सुखचैन वासी बूटा सिंह ने बताया कि उसने सब-स्टोर किराए पर लिया हुआ है। इसमें वह वीटा कंपनी के प्रोडेक्ट बेचता है। आठ अक्तूबर को वह अपने घर से बैग में 25 हजार रुपये लेकर आया था और सब-स्टोर में आकर अलमारी में बैग रख दिया। साढ़े 11 बजे के आसपास वह किसी काम से पड़ोस की दुकान पर चला गया। जब उसने वापस दुकान पर आकर बैग संभाला तो गायब था।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उसकी दुकान में कोई लड़का आया था और अभी निकल कर ट्रक में बैठकर गया है। जब पड़ोस की दुकान का सीसीटीवी जांचा तो एक लड़का दुकान में जाता और बाहर आता दिखाई दे रहा था। अपने स्तर पर दो तीन दिन युवक की छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद