फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   24.50 lakh cheated by cheating in lieu of depositing fees, case registered on 4

Sirsa News: फीस जमा करवाने की एवज में धोखाधड़ी कर 24.50 लाख ठगे, 4 पर केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
24.50 lakh cheated by cheating in lieu of depositing fees, case registered on 4
सिरसा। गांव मीरपुर निवासी एक युवक से चार लोगों ने मिलकर विदेशों में कॉलेजों में फीस भरने की एवज में 24.50 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने इस संबंध में एसपी के आदेशों पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ निक्कू, सोनल रानी पुत्री ओमवीर निवासी गांव बीजना, सिमरन पत्नी जगजीत सिंह निवासी मकान नंबर दो, एकता कॉलोनी करनाल व तरसेम चंद निवासी आरके पुरम कॉलोनी करनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मीरपुर निवासी अर्शदीप ने बताया कि उसे अपने दोस्त मक्खन सिंह निवासी गुरु हरसहाय से पता चला की उपरोक्त चारों आरोपी लोगों को विदेश भेजने के लिए कॉलेज फीस जमा करवाते हैं और उनके खाते में पैसे जमा कर देते हैं। उसने भी अपने कुछ मित्रों व रिश्तेदारों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कहा कि हमारी भी फीस जमा करा दे। मार्च 2022 में अपने एक मित्र की फीस जमा करवाने के कहा तो उसने फीस जमा करवाकर रसीदें दे दी। उसने फीस की राशि 8.30 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उसने कुछ अन्य दोस्तों व रिश्तेदारों की भी फीस भरवाने के लिए राशि दे दी। करीब 24.50 लाख रुपये उसने आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन तरीके से भरी गई फीस की राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। जब उसने आरोपियों द्वारा दी गई रसीदों को चेक किया तो वो नकली मिली। उसने आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की तो वे टाल-मटोल करने लगे। चारों ने उसे कुछ ही समय में पैसे लौटाने की बात कही। नवंबर 2022 में रुपये लौटाने का दिन तय हुआ। तय समय पर भी आरोपियों ने राशि नहीं लौटाई। जिस पर उसने सख्ती से आरोपियों से राशि की डिमांड की तो आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी। यही नहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई। उसने पहले थाने में शिकायत दी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने एसपी को भी शिकायत दी। एसपी के आदेशों पर सदर थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed