फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गली में जल भराव से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

गली में जल भराव से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jan 2019 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
गली में जल भराव से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
गली में जल भराव से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रानियां। गांव संतनगर स्थित भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के निवास वाली गली में जल भराव होने से गुस्साएं लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी सुखपाल सिंह, गुरभेज सिंह, सुखविंद्र सिंह, बलवीर सिंह, प्रगट सिंह, सोनू, जग्गा सिंह, मुखा सिंह, भूपेंद्र सिंह, चारम सिंह, अमोलक सिंह का कहना है कि पिछले दो दिनों से गली में पानी का भराव हुआ पड़ा है। जल भराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के सरपंच गुरदीप सिंह का कहना है कि गांव के जोहड़ का पानी गली में भर जाता है। पानी की निकासी के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। अगर जोहड़ से पाइप लाइन डालकर पानी को माइनर में छोड़ा जाए तो समस्या का हल हो सकता है। जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल डेरा मस्तानगढ़ आए थे तो उनके समक्ष ये समस्या रखी गई, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed