{"_id":"5c2d229cbdec2257067068f3","slug":"21546461852-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 42 स्कूलों में लाइफ स्किल डेवल्पमेंट फन कैंप का आयोजन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 42 स्कूलों में लाइफ स्किल डेवल्पमेंट फन कैंप का आयोजन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 42 स्कूलों में लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन शिविर आज से
सिरसा। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों की छात्राओं के सर्वागीण विकास के मद्देनजर जिला के 42 स्कूलों में लाइफ स्किल डेवलपमेंट फन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इनमें 14 राजकीय प्राइमरी, मिडिल व हाई स्कूल और 28 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। ये जानकारी सर्व शिक्षा अभियान की सहायक परियोजना अधिकारी शशि सचदेवा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह शिविर शीतकालीन अवकाश के दौरान तीन से 11 जनवरी 2019 तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें खंड सिरसा, बड़ागुढा व नाथुसरी चौपटा के 18 राजकीय विद्यालयों में 5 जनवरी तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के साथ-साथ इन विद्यालयों में क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से एक बजे तक लगाए जाएंगे। इनमें प्रतिदिन नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कृषि, बागवानी, डाकघर एवं बैंक में पैसे से लेनदेन सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविरों के द्वितीय चरण का आयोजन खंड ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां व ओढां के कुल 24 राजकीय विद्यालयों में किया जाए। शिविर में प्रत्येक विद्यालय से 50 छात्राएं भाग लेगी।
-