{"_id":"5bd9f5e0bdec2269a369b0e7","slug":"21541010912-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने आऊटसोर्स कर्मियों को हटाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने आऊटसोर्स कर्मियों को हटाने के दिए आदेश
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हड़ताल करने वाले विद्युत निगम के आऊटसोर्स कर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। निगम द्वारा इन कर्मचारियों को हटाने के नोटिस जारी कर दिए हैं। निगम की ओर से आऊटसोर्स के ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं कि हड़ताल में शामिल कर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करें। उधर, मंगलवार को आऊटसोर्स के 211 कर्मचारी हड़ताल पर थे, जबकि बुधवार को 217 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विद्युत निगम के रेगुलर कर्मियों में दो कर्मचारी बुधवार को हड़ताल से वापस लौट आए।
हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आऊटसोर्स कर्मियों के बारे में ठेकेदार को नोटिस किया गया है। हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।
- एमआर सचदेचा, एसई, बिजली निगम, सिरसा।