फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कालोनीवासियों के साथ साथ पार्षदों ने भी नगरपरिषद से की शिकायतें, यमुनानगर और गुडगांव नगर निगम से मांगी टेंडर की शर्ते

कालोनीवासियों के साथ साथ पार्षदों ने भी नगरपरिषद से की शिकायतें, यमुनानगर और गुडगांव नगर निगम से मांगी टेंडर की शर्ते

Mon, 20 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कालोनीवासियों के साथ साथ पार्षदों ने भी नगरपरिषद से की शिकायतें, यमुनानगर और गुडगांव नगर निगम से मांगी टेंडर की शर्ते
नप सुअरों को पकड़ने के लिए चलाएगी अभियान
विज्ञापन

सिरसा। लोगों को अब आवारा जानवरों से निजात मिलेगी। नगर परिषद अब अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़ने का काम करेगी। शहर में आवारा जानवरों से फैलने वाली गंदगी की आए दिन मिलने वाली शिकायतों से निपटने के लिए नगर परिषद सुअर पकड़ो अभियान चलाएगी। इसके लिए नगरपरिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह नगर परिषद टेंडर लगाने जा रही है। डीसी से इसकी अप्रूवल भी मिल चुकी है।
शहर में खुले में विचरण कर रहे सुअरों के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सुअर पालने वाले लोग सुअरों को खुला छोड़ देते हैं। जिससे वे जगह-जगह गंदगी फैलाकर लोगों की मुसीबतें बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं इनके खुले में विचरण करने से दुर्घटनाओं में भी वृद्घि हुयी है। आए दिन बाइक सवार इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। इसकी शिकायतें पार्षद और नगरपरिषद से लोगों ने की थी। इसी पर संज्ञान लेते हुए नगरपरिषद ने इस अभियान को चलाने का फैसला लिया है। डीसी से अप्रूवल मिलने के बाद अब जल्द ही नगरपरिषद अभियान को शुरू करने के लिए पहले टेंडर लगाएगी। इसके बाद अभियान को विधिवत तरीके से शुरू किया जाएगा। गलियों व खुले स्थानों में घूमने वाले आवारा सुअरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
रेलवे के मुख्य सफाई निरीक्षक ने नगर परिषद को लिखा पत्र
शहर के वाल्मीकि चौक, एफ ब्लाक, सिविल अस्पताल रोड, प्रीतनगर, कंगनपुर रोड, कीर्तिनगर के सुअरों की भरमार है। रेलवे विभाग के मुख्य सफाई निरीक्षक ने भी रेलवे कॉलोनी में सुअरों की बढ़ती तादाद को लेकर नगरपरिषद को पत्र लिखा है। वार्ड 11 के पार्षद जश्न इंसा ने बताया कि प्रीत नगर कॉलोनी में कच्ची गलियां है। इस क्षेत्र में सुअरों की भरमार है। जिस कारण यहां गंदगी फैल रही है। उन्होंने सुअरों को पकड़ने के लिए नगरपरिषद को शिकायत दी है। इसी प्रकार से वार्ड दस के पार्षद प्रतिनिधि दौलत राम सुखरालियां ने बताया कि उनके पास कॉलोनी के वेद प्रकाश, बोहड सिंह, राम प्रताप शर्मा, तरसेम सिंह, पवन शिकायत लेकर आए कि सुअर हिंसक होकर बच्चों के पीछे भागते हैं। इसलिए इन्हें पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप ने यमुनानगर और गुडगांव नगर निगम से मांगी शर्तें की कापी
नगरपरिषद ने 14 मार्च 2018 को शहर में सुअरों को पकड़ने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। अब इसकी अप्रूवल डीसी से आ चुकी है। नगरपरिषद ने यमुनानगर और गुड़गांव नगर निगम में सुअरों को पकड़ने के लिए पहले टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसलिए नगरपरिषद ने दोनों नगर निगमों से टेंडर की शर्तें की कापी मांगी है, ताकि उसी आधार पर टेंडर लगाया जा सकें। नगर परिषद ने दोनों शहरों में सुअर पकड़ने वाले ठेकेदारों से बातचीत भी कर ली है। ऐसे में इस सप्ताह शहर से सुअर पकड़ने के लिए टेंडर लगा दिया जाएगा।


कोट्स
उन्होंने यमुनानगर और गुड़गांव नगर निगम से सुअर पकड़ने की टेंडर की शर्तों की कॉपी मांगी है। इस सप्ताह में टेंडर निकाल दिया जाएगा। जिसके बाद शहर से सुअरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।
देवेंद्र बिश्नोई, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed