फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पैसे लेकर शादी करवाने और विवाहिता को भगा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

पैसे लेकर शादी करवाने और विवाहिता को भगा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पैसे लेकर शादी करवाने और विवाहिता को भगा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
पैसे लेकर शादी करवाने और विवाहिता को भगा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खंड के गांव लुदेसर निवासी एक व्यक्ति ने पैसे लेकर शादी करवाने व शादी के एक सप्ताह बाद ही पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत चोपटा थाना में दी है। पुलिस ने विवाहिता व चार अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव लुदेसर निवासी सुरजीत सिंह की शादी 19 जून 2017 को पानीपत जिले के गांव नुरवाली निवासी शबाना के साथ सिरसा की कोर्ट में हुई थी। आरोप है कि इसकी एवज में पंजाब के करंडी निवासी राजू व पानीपत के किशनपुरा कॉलोनी निवासी महिला शारदा को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। सुरजीत ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद ही शारदा उसकी पत्नी शबाना को वहां से वापस ले गए और फिर शबाना वापस लुदेसर नहीं आई। सुरजीत ने बताया कि शनिवार को उसने शारदा व दो अन्य महिला प्रतिमा पत्नी मनोज निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली व मंजू पत्नी वरुण निवासी दिल्ली एक गाड़ी में उनके गांव में आई, जिसे उसने देख लिया और अपने घर में रोककर अपने डेढ़ लाख रुपये वापस मांगने लगा। इसी दौरान गाड़ी चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सुरजीत ने बताया कि शारदा व राजू दलाली का काम करती है, जो उस जैसे लोगों को शादी का झांसा देकर फंसा लेती है और पैसे ऐंठकर भाग जाते हैं। आशंका जताई कि शनिवार को भी शायद वो लोग किसी अन्य व्यक्ति को अपने चक्कर में फंसाने के लिए यहां आए हुए थे।
विज्ञापन

वर्जन
इस संबंध में जब चोपटा थाना प्रभारी ओमप्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले में सुरजीत की शिकायत पर बिचौले राजू, शारदा, पत्नी शबाना, प्रतिमा व मंजू के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर करके शारदा, प्रतिमा व मंजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेकर शादी करवाने और विवाहिता को भगा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed