{"_id":"62b9ebf7c6572f4e001ef420","slug":"20-tolas-of-gold-and-cash-stolen-from-two-houses-in-kalanwali-the-family-had-gone-out-of-city-sirsa-news-hsr6353007127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालांवाली में दो मकानों से 20 तोले सोना व नकदी चोरी, बाहर गया हुआ था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालांवाली में दो मकानों से 20 तोले सोना व नकदी चोरी, बाहर गया हुआ था परिवार
विज्ञापन
कालांवाली में चोरी के बाद जांच करने के लिए पुलिस कर्मी।
- फोटो : Sirsa
कालांवाली (सिरसा)। शहर में रविवार-सोमवार की रात्रि भी चोर दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं में परिवार बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
गली पंडितों वाली में हुई चोरी की जानकारी देते हुए पंडित गिरधारी लाल शास़्त्री के भतीजे पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि उनके ताऊ गिरधारी लाल शास्त्री परिवार के साथ रविवार को श्री सालासर धाम गए हुए थे। सोमवार सुबह उनके घर काम करने वाली महिला ने उन्हें जानकारी दी कि मकान में उसे चोरी का शक है। जिस पर जब वे मकान में अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ है और कमरे में अलमारियां खुली हुई है। घर में बने मंदिर में भी चोरी की गई है। चोर उनके मकान से लगभग 20 तोला सोना व कुछ नकदी चुराकर ले गए। चोर मकान की दीवार कूदकर मकान में आए थे और मंदिर से भी सोना चुराकर ले गए। उन्हें संदेह है कि मकान में जिस तरह से चोरी की गई है, किसी घर के भेद रखने वाले व्यक्ति ने ही की है।
इसी तरह गली शिव बाड़ी वाली में से भी चोर गगनदीप सिंह निवासी मंडी कालांवाली के घर से नकदी व सामान चुराकर ले गए। मकान मालिक बलविंदर सिंह ने बताया कि वह किसी रिश्तेदारी में संगरूर पंजाब में अपने परिवार के साथ गए हुए थे। चोर उनके मकान से एक एलसीडी और लगभग दो हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। घटना की कालांवाली पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन
परिवार के आने का कर रहे हैं इंतजार: गुरमेश
शहर में दो जगह चोरी होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। वे परिवार के आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चोरी हुए सामान व नकदी की सही जानकारी मिल सके। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
गुरमेश सिंह, प्रभारी , खुह वाला बाजार पुलिस चौकी।