फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 youths imprisoned for 10 years for smuggling banned pills

Sirsa News: प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी करने पर 2 युवकों को 10 साल कैद

Thu, 25 Apr 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
2 youths imprisoned for 10 years for smuggling banned pills
सिरसा। प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के दो आरोपी युवकों को स्पेशल एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस 12 अक्तूबर 2020 को हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर 19 में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से प्रतिबंधित दवा 900 गोलियां बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो इनकी पहचान बिट्टू व कालू निवासी सेक्टर 19 के रूप में हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश डॉ अशोक कुमार ने बिट्टू व कालू को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed