{"_id":"675dc60b8422a03c670c1034","slug":"2-tola-gold-chain-stolen-from-womans-neck-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130013-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला के गले से 2 तोला सोने की चेन चोरी
Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के प्रतापगढ़ स्थित मावडिया मंदिर में मत्था टेकने गई एक महिला के गले से दो तोला सोने की चेन चोरी कर ली गई। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जिले के गांव फरवाई कलां निवासी सुनील कुमार की पत्नी शर्मिला शुक्रवार को प्रतापगढ़ स्थित मावडिया माता के मंदिर में पूजा करने गई थीं। उनके गले में दो तोला सोने की चेन थी। पूजा करने के बाद वह बाहर आईं तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी।
शर्मिला का कहना है कि मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। इसका फायदा उठाते हुए चोर ने उन्हें निशाना बनाया। चोरी का पता चलने पर शर्मिला ने काफी तलाश की लेकिन चोर का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज खंगालेगी। इसी आधार पर चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।