फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 died by medical nasha

Sirsa News: मेडिकल नशे ने ली दो युवकों की जान

Tue, 02 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 02 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
2 died by medical nasha
नशा मुक्ति केंद्र का इलाज भी नहीं आया काम, जमीन पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। जिले में नशे के कारण युवाओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा शहर व गांव खारियां में दो युवकों की नशे के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक मेडिकल नशा करते थे। इसी कारण उनकी जान गई। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।


कंगनपुर रोड निवासी 25 वर्षीय राहुल पिछले करीब सात वर्षों से नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियों का सेवन करता था। सोमवार को उसका शव गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के पास जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

राहुल के बड़े भाई गोविंद ने बताया कि परिवार ने राहुल का राजस्थान के भारदा व राजगढ़ स्थित नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार भी कराया था लेकिन उसे नशे की लत से छुटकारा नहीं मिल सका। राहुल लंबे समय से मेडिकल नशा करता था। इसी कारण उसकी मौत हुई है। शहर थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह माह पहले नशे की गिरफ्त में आया था 18 वर्षीय मोहित

दूसरी घटना गांव खारियां की है। यहां सोमवार को 18 वर्षीय मोहित की नशे के कारण मौत हो गई। मोहित के बड़े भाई मुकेश व जीजा सतीश कुमार के अनुसार वह पहले किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। करीब छह माह पहले वह एक सब्जी की दुकान पर काम करने लगा। वहां बुरी संगत में पड़कर नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां खाने लगा। मुकेश ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक मोहित की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस से सिरसा नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed