फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   देश व प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य: कृष्ण बेदी

देश व प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य: कृष्ण बेदी

Mon, 24 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
देश व प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य: कृष्ण बेदी
मंत्री कृष्ण बेदी ने पांच पात्र परिवारों को सौंपे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

सिरसा। केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्य देश व प्रदेश के हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की है। जिससे देश व प्रदेश के उन करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। जो अपना उपचार करवाने में समर्थ नहीं हैं। ये विचार हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर राज्ययमंत्री ने पांच पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड भी सौंपे।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई योजनाओं में ये सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। राज्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व भी भारत में पूर्ववर्ती सरकारों ने योजनाएं तो भी बहुत चलाई। लेकिन किसी ने भी आमजन को योजना के लाभ को लेकर सुरक्षित नहीं किया। लेकिन भाजपा सरकार योजना के लिए पात्र को सुरक्षित कर रही है। अगर योजना के लाभ में पात्र व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत सिरसा जिला के पात्र 82361 परिवारों के 4 लाख से अधिक लोग इनपेनल सरकारी व निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा सकेंगे। योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक इलाज खर्च अब सरकार उठाएगी। अभी जिला में नौ निजी अस्पतालों व 4 सरकारी अस्पतालों को पैनल पर लिया गया है। इन अस्पतालों में योजना के तहत 1350 प्रकार की बिमारियों का इलाज मुफ्त में होगा। इलाज केवल इंडोर होगा। इसके लिए पैनल में शामिल अस्पतालों में भी मरीजों को किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। योजना के पात्र लोगों को कार्ड दिया जाएगा तथा यह योजना केशलेस रहेगी। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना में वर्ष 2011 में किये गये सामाजिक आर्थिक सर्वे को आधार बनाया गया है। इस सर्वे के आधार पर जिला सिरसा में 82361 परिवार ऐसे हैं, जो पिछड़े हुए हैं। इन सभी परिवारों को सीधे तौर पर आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इनमें 57406 परिवार ग्रामीण क्षेत्र तथा 24955 परिवार शहरी क्षेत्र में हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. बुधराम, डा. राजकुमार, डा. प्रमोद कुमार, डा. रोहित डूमरा, डा. कमल जांगिड़, डा. अंजली सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने दी आउटसोर्सिंग भर्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायत
आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने आए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को अस्पताल में ही आउटसोर्सिंग के तहत लगे एक कर्मचारी ने अस्पताल में ठेकेदार द्वारा की गई भर्तियों में धांधली की शिकायत सौंपी। मंत्री को सौंपी गई शिकायत में कर्मचारी सुरेंद्र ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में दो वर्ष पूर्व वह बतौर कंप्यूटर आपरेटर नियुक्त हुआ था। दो साल की सेवा के बाद इस बार उसे कंप्यूटर आपरेटर के पद की बजाय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बनाए गए शिकायत केंद्र पर बैठा दिया गया। उसके स्थान पर कंप्यूटर आपरेटर अस्पताल में ही कार्यरत कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों के रिश्तेदारों को नियुक्त कर दिया गया। इसी बात को लेकर वह दो बार सीएमओ को शिकायत सौंप चुका है। लेकिन अधिकारियों ने उसे सीएम विंडो व अन्य कहीं शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। अधिकारियों के भ्रष्टाचार युक्त रवैये के कारण उसने अस्पताल में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सुरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में आऊटसोर्सिंग के तहत नियुक्त कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को कई-कई माह वेतन नहीं दिया जाता। कर्मचारियों के वेतन से काटी गई ईपीएफ की राशि भी उन्हें नहीं मिल पाई। बड़ी बात तो ये है कि अस्पताल में काम करने के बावजूद अस्पताल के अधिकारी उन्हें अपना कर्मचारी नहीं मानते। सुरेंद्र ने शिकायत पत्र देकर राज्यमंत्री से मांग की है कि अस्पताल में हुई भर्तियों की जांच की जाए व कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed