{"_id":"5b7b1e4842c79246452deacb","slug":"191534795336-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सिख परिवार पर हुए हमले को लेकर सिखों ने जताया रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सिख परिवार पर हुए हमले को लेकर सिखों ने जताया रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार में सिख परिवार पर हुए हमले पर जताया रोष
डबवाली। हिसार शहर में एक सिख परिवार पर हुए हमले के संबंध में संबंध में सिखों व सर्व समाज के लोगों की बैठक विश्वकर्मा गुरुद्वारा में हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसवीर सिंह भाटी ने की। उन्होंने कहा कि हिसार शहर में रह रहे जोगिंद्र सिंह के परिवार के सदस्यों पर कुछ गुंडा तत्वों ने हमला किया और सिख धर्म के प्रति अपशब्द बोले। ऐसे हमले हरियाणा में पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहे हैं। सिख लोग इन हमलों से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा में सरकार सिखों को सुरक्षा दे व उनके जान माल की रक्षा करें। जो घटना हिसार में हुई है, उन बदमाश लोगों पर केस दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवार पर दर्ज किया केस वापस लेकर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा परमजीत माखा, सर्वजीत राजा, अमरजीत हवलदार, कुलदीप भांभू व डॉ. सीता राम ने भी अपने विचार रखे और सिख परिवार पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गुरुद्वारा में जुटे लोग एसडीएम कार्यालय में पहुंचे और एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल को एक मांग पत्र सौंपा। सिख समुदाय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 25 अगस्त को डबवाली आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान हरिंदर सिंह, जगसीर सिंह कुलदीप भांभू, जगतार सिंह मिठड़ी, गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह हवलदार, परमजीत सिंह माखा, मनजीत सिंह मसीतां, वकील सिंह बराड़, भजन सिंह, सर्वजीत राजा सुखविंदर सिंह व गुरमिंदर निंदा को शामिल किया गया। मौके पर बलकरण खालसा, अंग्रेज सिंह, शिवचरण, महेंद्र सिंह, मलकीत मान, हरिंद्र सिंह उपस्थित थे।