{"_id":"5956a0334f1c1b54738b4c9b","slug":"191498849331-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी केवल फीता काटू सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी केवल फीता काटू सरकार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
बीजेपी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में ही देश और प्रदेश की जनता उससे विमुख हो चुकी है। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषण पत्र में जो वादे जनता से किए उसे पूरा करने वे अब तक नाकाम रही है। ये बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को सिरसा अनाज मंडी में एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों को फसलों का उचित भाव नहीं मिल रहा, जबकि यूपीए सरकार में फसलों के भावों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि की जाती थी। मौजूद सरकार ने तो खाद पर मिलने वाली सबसीडी तक हटा ली और जीएसटी लगा दिया। इस सरकार ने फसल बीमा योजना शुरू की और इससे केवल बीमा कंपनियों को ही लाभ पहुंचा है। चार बीमा कंपनियों ने फसल बीमा योजना से 21 हजार करोड़ रुपये कमाए जबकि किसानों को बीमा योजना का लाभ न के बराबर मिला। उन्होंने कहा कि जीएसटी से किसान, आम आदमी व व्यापारी पर मार पडे़गी। उन्होेंने कहा कि बीजेपी केवल फीता काटू सरकार है। इस मौके पर रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह, डॉ. केवी सिंह, होशियारी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अगर एसवाईएल पानी नहीं आ सका तो इसकी जिम्मेवार इनेलो है। एसवाईएल के निर्माण में सबसे ज्यादा रोड़ा इनेलो ने डाला है। इनेलो को इस सरकार में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा प्राप्त है लेकिन इनेलो की भूमिका बीजेपी सरकार में मुख्य सहयोग दल की है।
विज्ञापन
तंवर पर फैसला सोनियां व राहुल गांधी करेंगे
किसान पंचायत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के न आने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान पंचायत में आने का सभी को खुला निमंत्रण था, तंवर नहीं आए तो मैं क्या कर सकता हूं। तंवर तो एक दिन पहले ही सिरसा में प्रदर्शन करके चले गए। तंवर को प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाए जाने की मुहिम के संबंध में हुड्डा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के संबंध में फैसला सोनिया व राहुल गांधी को लेना है। सीबीआई द्वारा उन पर केस दर्ज करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
----------
स्थानीय नेताओं ने पूर्व सीएम को किसानों के धरने पर जाने से रोका
शाम तक इंतजार करते रहे किसान
सिरसा। लघु सचिवालय में पिछले 18 दिनों से कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इंतजार करते रहे लेकिन पूर्व सीएम उन्हें समर्थन देने के लिए नहीं आए। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सीएम हुड्डा से जब धरने पर बैठे किसानों के पास जाने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसानों के पास जरूर जाना चाहिए। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह व डॉ. केवी सिंह उनके कानों में कुछ कहने लगे। स्थानीय नेताओं के मना करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आंदोलन कर रहे किसानों के बीच नहीं गए और सिरसा से सीधा रोहतक की ओर रवाना हो गए।
बीजेपी केवल फीता काटू सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
जीएसटी से किसान, आम आदमी और व्यापारी पर पडे़गी मार
फसल बीमा योजना से केवल बीमा कंपनियों को हुआ लाभ