फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्मॉग का कहर जारी, छह वाहन टकराए सात लोग हुए घायल

स्मॉग का कहर जारी, छह वाहन टकराए सात लोग हुए घायल

Sat, 11 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग का कहर जारी, छह वाहन टकराए सात लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
स्मॉग वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। एक ओर जहां ट्रेन और बस सेवा प्रभावित हो रही है वहीं मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डबवाली क्षेत्र के गांव-गांव रूलदू सिंह वाला में शुक्रवार सुबह घनी धुंध और स्मॉग के कारण हुए सड़क हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर ओढां क्षेत्र में गांव नेजाडेला खुर्द व साहुवाला प्रथम के निकट अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में चार वाहन टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
डबवाली संवाददाता के अनुसार पंजाब सीमा से सटे डबवाली क्षेत्र के गांव रूल्दू सिंह वाला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घनी धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा आपस में आगे-पीछे गाड़ियां टकराने से हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अत्यधिक धुंध के कारण एक ट्रॉला चालक ने सामने कुछ दिखाई न देने के चलते गांव के समीप एक साइड में अपना ट्रॉला खड़ा कर दिया। इसी दौरान बठिंडा की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रॉला चालक को धुंध के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रॉला दिखाई नहीं दिया और वह खड़े ट्रॉले के पीछे जा टकराया। इसी दौरान पीछे से आ रही दो पिकअप गाड़ियां जिनमें कुछ लोग सवार थे। वह भी इन ट्रॉलों के पीछे जा टकराई जिससे उक्त गाड़ियों में सवार करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को संभाला व उन्हें उपचार के लिए डबवाली व संगत मंडी के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से धुंध का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते रोजाना गंभीर हादसे हो रहे हैं। इस धुंध व स्मॉग के कारण कई लोग हादसों में अपनी जान भी गंवा बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध में भिड़े चार वाहन, एक घायल
ओढां। शुक्रवार सुबह छाए स्मॉग के कारण गांव नेजाडेला खुर्द व साहुवाला प्रथम के निकट अलग-अलग हुए दो सडक़ हादसों में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल हो सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव नागोकी से नरमे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिरसा की ओर जा रही थी। गांव नेजाडेला खुर्द के निकट पीछे से आ रही रोडवेज की बस जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगी तो बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार ने स्वयं को बचाते हुए बाइक को जब विपरीत दिशा में मोड़ा तो बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में घायल हुए युवक को लोगों ने सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक गांव चामल का बताया जा रहा है। वहीं दूसरी दुर्घटना मे गांव साहुवाला प्रथम के पास रोडवेज की बस व तूड़े से भरी ट्रॉले में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तूड़े से भरा ट्रॉला पलट गया। दोनों वाहनों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दुर्घटना की कोई जानकारी न होने की बात कही है।
----------
जहरीली आबोहवा से बढ़ा बीमारियों का खतरा
सिरसा। सरसाई नगरी के आसमान में पिछले कई दिनों से स्मॉग की चादर ने आबोहवा को जहरीला कर दिया है। इसके कारण कई प्रकार की बीमारियां लोगों को घेर सकती हैं। स्मॉग से अस्पतालों में एलर्जी, अस्थमा व सांस रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. विरेष भूषण का कहना है कि स्मॉग से फेफड़े और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इससे खांसी, जुकाम और सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। बाल झड़ना, ब्लड प्रेशर के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक आने व अस्थमा के रोगियों को अटैक पड़ने का खतरा स्मॉग के कारण बढ़ जाता है। इसके अलावा घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, त्वचा संबंधी बीमारियां का खतरा भी बना रहता है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि जब भी बाहर से आएं अपनी आंखें ठंडे व साफ पानी से धोएं। चाहो तो आंखों में गुलाब जल भी डाल सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात आंखें बेहद नाजुक होती हैं। ऐसे में आंखों के साथ की गई थोड़ी-सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। वातावरण में स्मॉग, फॉग और धुएं का मिश्रण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आंखों में सूखापन, लाली, सेंसेटिविटी आदि इसके लक्षण हैं। अगर आपको भी कोई ऐसी समस्या हो रही है, तो तुरंत नेत्र चिकित्सक को दिखाएं।

ये बरते सावधानी
स्मॉग में घर से बाहर मुंह पर रुमाल लगाकर निकलें
गर्म पेय पदार्थ ज्यादा मात्रा में लें
मकान की खिड़कियां बंद रखें
स्मॉग के दौरान सुबह और शाम सैर करने से बचें।
--------------------------------------

स्मॉग के चलते छह वाहन टकराए, सात लोग घायल
फोटो:19:20:21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed