फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर गरजी छात्राएं, अभिभावक भी हुए प्रदर्शन में शामिल

कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर गरजी छात्राएं, अभिभावक भी हुए प्रदर्शन में शामिल

Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर  गरजी छात्राएं, अभिभावक भी हुए प्रदर्शन में शामिल
कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर गरजीं छात्राएं, अभिभावक भी हुए प्रदर्शन में शामिल
विज्ञापन

सीडीएलयू के कुलपति का गेट पर फूंका पुतला, पुलिस ने डाला डेरा
भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
महाविद्यालयों में विभिन्न संकायों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर राजकीय नेशनल महिला विंग की छात्राओं ने मंगलवार को भी एबीवीपी के बैनर तले रोष प्रदर्शन किया। कॉलेज छात्राएं सुबह बाल भवन में एकत्रित हुई। छात्राओं ने कॉलेज के समक्ष चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राएं रोष प्रदर्शन करती हुई भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल से मिली और उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने कहा कि जब तक सीटें नहीं बढ़ाई जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, कुलपति ने साफ कहा कि सीटें बढ़ाना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है सरकार ही इस पर फै सला ले सकती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले प्रदर्शनकारी छात्राएं प्रधान अलका, गीता, सिमरन, ज्योति, राजरानी, सुमित मेहता, चंदीप जाखड़, विपिन सिंह आदि के नेतृत्व में बालभवन पार्क में एकत्रित हुई। पुलिस और महिला पुलिस ने सुरक्षा घेरा डाला हुआ था। एक बार को प्रदर्शनकारी छात्राओं से ज्यादा पुलिस बल मौके पर मौजूद था। बाद में छात्राओं की संख्या बढ़ती गई छात्राएं अपनी माताओं के साथ आई थी। इसके बाद छात्राएं सीडीएलयू के कुलपति का पुतला लेकर प्रदर्शन करती हुई कॉलेज गेट के पास पहुंची जहां पर उन्होंने पुतला जलाया। इसके बाद भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो.गणेशी लाल को ज्ञापन देने उनके कार्यालय की ओर रवाना हुई। महिला विंग के पुराने भवन के पास उन्होेंने रुककर नारेबाजी की। बाद में छात्राएं प्रो.लाल से मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्राओं के 60 से 72 प्रतिशत अंक होने के बावजूद कई छात्राओं को कॉलेजों में सीटें कम होने की वजह से दाखिला नहीं मिल पाया है, जिससे उनका भविष्य अंधकार में है। एक ओर तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी ओर बेटियों को कॉलेज में दाखिले के लिए सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहें हैं। गीत कौर ने बताया कि कुलपति ने सोमवार को उनकी एक नहीं सुनी। जिसके विरोध में वीसी का पुतला फूंका तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरा छात्राआें के बीच पहुंची कॉलेज प्राचार्या स्नेह नंदा ने छात्राआें को आश्वासन दिया कि वे उन्हें लिखित में एडमिशन के लिए ज्ञापन दें। वे उनकी मांग को शिक्षामंत्री तक पहुंचाएगी। उन्हें उम्मीद है कि वहां से उनकी समस्या का हल निकल सकता है तथा इसके बाद छात्राओं को कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। धरना-प्रदर्शनाें से उनकी समस्या का हल होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने छात्राओं की बात गौर से सुनी और उसके बाद उन्होंने कु लपति और कॉलेज प्राचार्या से अलग-अलग बातचीत की तो उन्होंने इस मांग को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। बाद में उन्होंने शिक्षामंत्री के पीए हरीश कुमार से बात की। प्रो.लाल ने छात्राओं से कहा कि पहले वे कॉलेज प्राचार्या को आवश्यकतानुसार सीटों के बारे में लिखकर दें। उसके हिसाब से कॉलेज में सीटें बढ़ाकर छात्राओं की समस्या का हल निकाला जाएगा। इसके बाद छात्राएं यहां से लौट गई तथा कॉलेज प्राचार्या को लिखित में कॉलेज में सीटें बढ़ाने बारे ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed