फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   180 students showed their talent in talent search, students danced on Haryanvi songs

Sirsa News: प्रतिभा खोज में 180 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, हरियाणवी गानों पर थिरके छात्र

Fri, 08 Sep 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
180 students showed their talent in talent search, students danced on Haryanvi songs
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का विवि के मुख्य सभागार में आयोजन किया गया। इसमें 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अलग-अलग 12 विधाओं में भाग लिया। इन 12 विधाओं में चुने गए छात्र ही युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद इंटरकॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम विवि के मुख्य सभागार में शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। एक दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए 36 विभागों के 250 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, लेकिन 180 विद्यार्थियों ने ही भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, गायन, देशभक्ति, मिमिक्री आदि श्रेणियों में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के साथ-साथ प्रतियोगिता देखने आए विद्यार्थी भी खूब उत्साहित नजर आए। प्रत्येक वर्ष युवा महोत्सव के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें विजेता रहने वाले विद्यार्थी युवा महोत्सव में भाग ले सकते हैं। युवा कल्याण निदेशालय की ओर से युवाओं को प्रतियोगिता के लिए कोरियोग्राफर उपलब्ध करवाया जाएगा। विद्यार्थी को हर प्रकार की ट्रेनिंग कोरियोग्राफर द्वारा ही दी जाएगी। निदेशालय ही उन्हें युवा महोत्सव के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में दिखी हरियाणवी संस्कृति की दिखी झलक
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रतिभागी हरियाणवी कल्चर को दिखाते हुए नजर आए। विद्यार्थी हरियाणवी गानों पर खूब थिरके। हरियाणवी मिक्स बॉलीवुड में भी विद्यार्थी जमकर थिरके। इसी के साथ कई विद्यार्थियों ने हरियाणवी आर्केस्ट्रा पर भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवंबर माह में हो सकता है युवा महोत्सव
इस बार युवा महोत्सव अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह व नवंबर माह के शुरुआती सप्ताह में हो सकता है। इस युवा महोत्सव में सिरसा मुख्यालय, सातों खंडों के कॉलेज व फतेहाबाद कॉलेजों के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय में निदेशालय द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद सभी कॉलेजों में भी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर जिले के सभी कॉलेजों में भी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। जिसकी सहायता से विद्यार्थियों का चयन महोत्सव के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता खोज प्रतियोगिता युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सही दिशा देता है : कुलपति
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इसके लिए निदेशालय की पूरी टीम बधाई की पात्र है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपने हुनर को निखारना चाहिए। जो विद्यार्थी प्रतिभा को निखारने वाले इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है।


इन श्रेणियों में विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता, निर्धारित समय
- भाषण प्रतियोगिता -2 से 3 मिनट
- गायन -2 से 3 मिनट
- नृत्य -2 से ढाई मिनट
- मोनो अभिनय - 2 से 3 मिनट
- पेंटिंग - डेढ़ से 3 घंटे
- काव्यात्मक संगोष्ठ- 2 से 3 मिनट
- अनुकरण - 2 से 3 मिनट
- वाद्य यंत्र- 2 से 3 मिनट
- वीडियोग्राफी - डेढ़ से 2 घंटे
- फोटोग्राफी, डेढ़ से 2 घंटे
- पीपीटी- डेढ़ से 2 घंटे
- प्रश्नोत्तरी



न्यू इंडिया ऑन मून, न्यू फ्लाइट ऑफ न्यू इंडिया व भारतीय ज्ञान प्रणाली आदि विषयों पर आधारित विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया। हरियाणवी नृत्य तथा सोलो नृत्य के माध्यम से भारत की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कलाकारों ने किया और विद्यार्थी भी कार्यक्रम में प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। इस दौरान 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
--- डॉ. मंजू नेहरा, युवा कल्याण निदेशक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed