फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   18 mm rain caused waterlogging in Kalanwali

Sirsa News: 18 मिमी बारिश से कालांवाली में हुआ जलभराव

Sat, 07 Sep 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
18 mm rain caused waterlogging in Kalanwali
बारिश के कारण कालांवाली शहर में हुआ जलभराव।
कालांवाली। कालांवाली क्षेत्र में शाम को बादल छाने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिस कारण शहर की सड़कें पानी पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से नरमा व धान की फसल को फायदा हुआ है। शुक्रवार को हुई बारिश से किसान काफी खुश दिखाई दिए। किसानों के अनुसार यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन


कालांवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश आरंभ हो गई। कालांवाली शहर के अलावा ओढ़ां, बीजूवाली, चोरमार, साहुवाला, चकेरियां, जगमालवाली, देसुमलकाना, तारूवाना, गदराना सहित अनेक गांवों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण कालांवाली शहर में गलियां व सड़कें बारिश के पानी से भर गई।
विज्ञापन

कई सड़कें बारिश के कारण उखड़ भी गई। बारिश का पानी देर रात तक नहीं निकल पाया, जिस कारण लोग काफी परेशान रहे। शहर के मुख्य इलाकों में 1 से 2 कीट तक पानी जमा रहा और दोपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने एक तरह से शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के जलनिकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार कालांवाली में 18 मिमी बारिश हुई है। वहीं जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गांव चोरमार के किसान रामसिंह, दिवान सिंह, बीजूवाली के किसान होशियार सिंह ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इस बार बारिश कम होने के कारण फसलों को सही तरीके से पानी नहीं मिल रहा था। इस बारिश से धान व नरमा की फसल को फायदा होगा और उनको सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed