फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   172 patients were examined under the Healthy Women and Strong Family Campaign.

Sirsa News: स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार अभियान के तहत 172 मरीजों की हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
172 patients were examined under the Healthy Women and Strong Family Campaign.
सिरसा। नागरिक अस्पताल में एनसीडी विभाग की ओर से ​शिविर लगाकर महिला व पुरूषों को जागरूक करते हुए
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार अभियान के तहत एनसीडी विभाग में मरीजों की जांच की गई है। शनिवार को एनसीडी विभाग में आने वाले मरीजों को दवा के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से जांच भी की गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 172 मरीजों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

एनसीडी विभाग से डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार अभियान के तहत जगह- जगह पर शिविर लगाकर जिले भर की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, इसी कड़ी के तहत नागरिक अस्पताल के एनसीडी विभाग में आने वाले मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें एनसीडी में आने वाली 172 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है। इसमें मरीजों में महिलाओं से सहित पुरुषों को भी स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार के बारे में जागरूक किया गया है। शिविर के तहत आने वाले महिला मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टीबी की जांच की गई। वहीं, पुरुष मरीजों की भी जांच के साथ जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े खानपान के बारे में दी जानकारी
डॉ. प्रियंका ने जागरूकता के तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े खान-पान व अन्य के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार को संभालने व चलाने में महिला और पुरुष दोनों की समान रूप से जिम्मेदारी होती है। वहीं, इसी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। समय पर खान-पान व स्वच्छ होना चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए समय- समय पर शरीर से जुड़ी बीमारियों की जांच करवानी चाहिए।
-----
इस प्रकार हुई मरीजों की जांच
रोग महिला पुरुष
हाइपरटेंशन 93, 79
डायबिटीज 93, 79
ओरल कैंसर - 78, 50
ब्रेस्ट कैंसर - 39, 00
सर्वाइकल कैंसर - 14, 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed