फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विशेष ट्रेन में हर जिले से जाएंगे 140 श्रद्धालु

विशेष ट्रेन में हर जिले से जाएंगे 140 श्रद्धालु

Fri, 15 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
विशेष ट्रेन में हर जिले से जाएंगे 140 श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आगामी 22 दिसंबर को सिरसा से पटना साहित श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में जाने वाली विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं की उचित व्यवस्था के बारे में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान और प्रतिनिधि तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के आने-जाने और रहने-खाने का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जिले से 140 श्रद्धालुओं को पटना साहिब जाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव का समापन समारोह बिहार के पटना साहिब में 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 22 दिसंबर को सिरसा से प्रात: 10.30 बजे ट्रेन पटना साहिब के लिए रवाना होगी। स्लीपर कोच वाली इन ट्रेनों में 22 डिब्बे होंगे और प्रत्येक डिब्बे में 72 यात्रियों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिरसा से 22 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन सिरसा से चलने वाली ट्रेन हिसार, भिवानी, रोहतक और दिल्ली से होते हुए पटना साहिब पहुंचेगी। सिरसा से चलने वाली ट्रेन 23 दिसंबर को सायं पांच बजे पटना साहिब पहुंचेगी। ट्रेन में चिकित्सकों की टीम व महिला पुलिस भी यात्रियों की सुविधा के लिए साथ रहेंगी। पटना साहिब में बिहार सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा यात्रियों के ठहरने, खाने और अन्य सुविधाओं का उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु समारोह के लिए पटना साहिब जाना चाहते हैं वे अपने आवेदन फार्म जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय (वाणिज्य भवन प्रथम तल, कमरा नंबर दो) में भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण फार्म लेकर 19 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। पंजीकरण के लिए श्रद्धालु अपना आधार कार्ड और एक फोटो भी जमा करवाएं। प्रत्येक जिले से 140 यात्रियों को पटना साहिब जाने का अवसर मिलेगा, इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यात्रियों का चयन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। समारोह में भागीदारी के पश्चात श्रद्धालुओं को लेकर दोनों ट्रेनें 26 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे पटना साहिब से वापस हरियाणा के लिए चलेंगी जो 27 दिसंबर को अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी। इस बैठक में जीवन नगर गुुरुद्वारा से बलजीत सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह वेदवाला, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से नरेंद्र सिंह, प्रमुख समाजसेवी प्रदीप रातुसरिया, जसबीर सिंह, जोरावर सिंह, हीरा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed