फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्टेडियम के सामने डाला कूडा को लोगों ने किया प्रदर्शन

स्टेडियम के सामने डाला कूडा को लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के सामने डाला कूडा को लोगों ने किया प्रदर्शन
स्टेडियम के सामने कूड़ा डालने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानियां।
नगरपालिका की ओर से नानूआना मार्ग पर स्थित खेल स्टेडियम के सामने कूड़ा डालने पर मोहल्ला वासियों में रोष बना हुआ है। नाराज लोगों ने सोमवार को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे रानियां वार्ड-सात और आठ के निवासी पूर्व पार्षद सोना राम, प्रधान मक्खन सिंह, मोहन लाल, नरेंद्र कुमार, डॉ. कुलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, बचन सिंह, नानक सिंह, बिटू, कुलवंत सिंह आदि लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा पिछले काफी समय से नानूआना मार्ग पर खेल स्टेडियम के सामने स्लाटर हाउस की जगह में शहर का कूड़ा-कर्कट डाला जा रहा है जिसके कारण सड़क पर गंदगी फैल चुकी है।
विज्ञापन

गंदगी का आलम होने से यह यहां बदबू का वातारण बना रहता है जिससे आसपास रहने वाले लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है। इस गंदगी में कुत्ते विचरते रहते हैं। उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस का कचरा भी यहीं डाला जा रहा है तथा शहर में पालिका प्रशासन द्वारा कूड़ा कर्कट डालने के लिए लगाया गया ट्रैक्टर व रिक्शा वाले भी यहीं पर कूड़ा डालते हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो=25: रानियां में प्रदर्शन करते शहरवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed