{"_id":"5963c8784f1c1bf15a8b4636","slug":"171499711608-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मुद्दा : बठिंडा गोल चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मुद्दा : बठिंडा गोल चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल मुद्दा : बठिंडा गोल चौक पर इनेलो ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
नगर में सोमवार सुबह 9:44 बजे इनेलो कार्यकर्ताओं ने बठिंडा रोड पर टायर रखने शुरू कर दिए। 9:49 बजे मलोट रोड को जाम कर दिया गया। 10:04 बजे सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी का आगमन हुआ। इसके बाद सांसद रोड़ी के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने भी काफी संख्या में भाग लिया। जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में पंजाब की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकाें कोे गांवों से होकर सफर करना पड़ा। जिस वाहन चालक ने जिद की तो उसे गुलाब का फूल भेंटकर उसका गुस्सा शंात किया गया।
दोपहर करीब तीन बजे ऐलनाबाद के विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला हैलीकॉप्टर से डबवाली में धरनास्थल पर पहुंचे। चौटाला ने कहा कि जो हमने पांच प्वाइंट चयनित किए थे उन सभी प्वाइंटों पर कार्यकर्ताओं व लोगों से बातचीत करते हुए आया हूं। पंजाब से आने वाले वाहन चालकों को फूल देकर उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा आपस में भाईचारा है, आप और हम बड़े और छोटे भाई हैं, सत्ता में बैठे लोग हमको आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। मैं बधाई देना चाहता हूं इनेलो कार्यकर्ताओं को जिन्होंने पार्टी की एक कॉल पर इतना बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया। यहां पर डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। एमएसजी जल सेवा ने छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। सांय चार बजे तक जाम शांतिपूर्वक चला।
पुलिस प्रशासन रहा चौकस
डबवाली में इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से एसवाईएल मुद्दे को लेकर सोमवार को डबवाली के गोल चौक पर जाम लगाया गया और पंजाब की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था और उन्होंने वाहनों का रूट डायवर्र्ट कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही इनेलो कार्यकर्ता गोल चौक पर एकत्रित होने लगे और देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोल चौक पर बठिंडा रोड व मलोट रोड को जाम कर दिया। कार्यकर्ता वहां दरी बिछाकर बैठ गए। इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा विधायक मक्खन लाल सिंगला, कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह व रानियां के विधायक रामचंद्र कंबोज, जिला अध्यक्ष पदम जैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा फोगाट मौजूद रहे। कार्यकर्ता सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और हरियाणा व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रोड़ी ने कहा कि वह शांतिपूर्वक अपना आंदोलन चला रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसवाईएल मामले में फैसला हरियाणा के हक में देने के बाद भी नहर का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का पानी मिलना चाहिए। यह हरियाणा का हक है। अगर उन्हें अपना हक नहीं मिला तो वह और भी बड़ा आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे।
इस दौरान पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बल भी तैनात रहा। इसके अलावा पंजाब के गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए थे और पल-पल की ख़बर अपने उच्चाधिकारियों को भेज रहे थे। गोल चौक पर डीएसपी रतनदीप बाली व शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी जिन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वह चारों तरफ मोर्चा संभाले हुए थे। एसडीएम संगीता त्रेतरवाल ने भी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शंाति बनाए रखने की अपील की।