{"_id":"67192ffdb2f2e969cb066fbe","slug":"17-complaints-were-received-in-the-camp-only-4-were-resolved-instructions-were-given-on-the-remaining-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127565-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिविर में आईं 17 शिकायतें, सिर्फ 4 का समाधान, शेष पर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिविर में आईं 17 शिकायतें, सिर्फ 4 का समाधान, शेष पर दिए निर्देश
Wed, 23 Oct 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में समाधान शिविर के दौरान मौजूद डीएमसी लोगों की शिकायतें सुनते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को दूसरे दिन भी समाधान शिविर में 17 शिकायतें आईं। इनमें से 4 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिविर में स्ट्रीट लाइट से संबंधित एक, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित दो व सफाई से संबंधित एक शिकायत का समाधान किया गया।
समाधान शिविर की अध्यक्षता डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी की रहीं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, सफाई, विकास शुल्क, फैमिली आईडी, बदहाल सड़क आदि की रहीं।
सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविरों को गंभीरता के साथ लें और शिविर में आने वाली लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के उपरांत उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करें। जिले के सभी नगर निकायों के साथ साथ जिला परिषद/बीडीपीओ और डीडीपीओ कार्यालय में भी समाधान शिविर कार्यदिवस पर सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन शिविरों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री संज्ञान ले रहे हैं।