{"_id":"683b49520ba02a6f520879bf","slug":"167-lakh-looted-by-throwing-chilli-powder-in-the-eyes-of-a-farmer-on-chautala-road-sirsa-news-c-21-hsr1034-637741-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चौटाला रोड पर किसान की आंखों में मिर्च झोंककर 1.67 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चौटाला रोड पर किसान की आंखों में मिर्च झोंककर 1.67 लाख लूटे
Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 31 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। चौटाला रोड पर डीएवी स्कूल के सामने वीरवार सुबह 10 बजे गांव डबवाली निवासी किसान हाकम सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर तीन बदमाशों ने 1.67 लाख रुपये लूट लिए। यह घटनाक्रम आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस मामले में किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डबवाली निवासी हाकम सिंह ने बताया कि 29 मई की सुबह 10 बजे डबवाली निवासी जसनिन्द्र सिंह के चौटाला रोड स्थित खेतों में बिजाई की गई फसल को पानी लगाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। कबीर बस्ती के सामने चौटाला रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने ट्रैक्टर के अगले टायर में टक्कर मारी, जिस कारण ट्रैक्टर का टायर फटकर निकल गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार भाग गए। इसके बाद उसने ट्रैक्टर के पास ही खड़े होकर परिवार के अन्य लोगों को मदद के लिए मोबाइल फोन से कॉल की। जब वह परिजनों को कॉल कर रहा था। उसी दौरान कबीर बस्ती की ओर से तीन अनजान व्यक्ति आए। उन्होंने पास आते ही अचानक लाल मिर्च पाउडर उसकी आंखों में डाल दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी उसके कुर्ते की जेब से एक चेक, पासबुक तथा 1 लाख 67 हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। आंखों में मिर्च पाउडर डलने से वह आरोपियों का चेहरा ठीक से देख नहीं पाया।
हाकम सिंह के अनुसार उक्त रकम उसे अपने दूसरे हिस्सेदार जसनिन्द्र सिंह को देनी थी। इसलिए वह रकम अपने साथ लेकर आया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में किसान की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।