फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नारों की गलतफहमी में कहीं मैं भी पार्टी का नुकसान न करवा दूं, इसलिए नारे संगठन को खउ़ा करने के लिए लगने चाहिए

नारों की गलतफहमी में कहीं मैं भी पार्टी का नुकसान न करवा दूं, इसलिए नारे संगठन को खउ़ा करने के लिए लगने चाहिए

Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
नारों की गलतफहमी में कहीं मैं भी पार्टी का नुकसान न करवा दूं, इसलिए नारे संगठन को खउ़ा करने के लिए लगने चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। रविवार को शहर के एक निजी पैलेस में इनेलो बसपा गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल होने के लिए अभय सिंह तेजाखेड़ा फार्म से सिरसा स्थित अपनी कोठी तक गाड़ियों में आए। इसके बाद वे पैदल चलकर कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। अभय सिंह ने करीब 38 मिनट भाषण दिया।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग चौधरी देवीलाल, बाबा भीमराव आंबेडकर, ओमप्रकाश चौटाला और बहन मायावती के नारे लगाए। आप मेरे भी नारे लगा रहे हैं। नारों से गलतफहमी पैदा हो जाती है। इसी गलतफहमी की वजह से कुछ लोगों को पार्टी और आपसे दूर होना पड़ा। उनका इशारा दुष्यंत और दिग्विजय के निष्कासन की ओर था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अभय सिंह ने कहा कि नारों की गलतफहमी से कहीं मैं भी पार्टी का नुकसान न करवा दूं, इसलिए नारे संगठन को खड़ा करने के लिए लगने चाहिए।
विज्ञापन

अभय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव का समय नजदीक है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं। क्योंकि जींद के विधायक के निधन के बाद यदि भाजपा ने बाई इलेक्शन करवाना होता तो चार राज्यों के चुनावों के साथ ही हो जाते। इसलिए दोनों चुनावों के एकसाथ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सिरसा में जितनी भीड़ इकट्ठी हुई है ये पिछले सारे रिकार्ड तोड़ रही है। सोमवार को हिसार में कार्यकर्ता मीटिंग है, वे आपका रिकार्ड तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को तोड़ने का षडयंत्र कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें डर सता रहा है कि गठबंधन के सत्ता में आने के बाद उनकी जगह घर और सड़क पर नहीं बल्कि जेल में है। सरकार बनते ही दोनों नेता जेल में होंगे।

चौटाला से लहर चलेगी और पूरे प्रदेश में जाएगी : रोड़ी
इससे पहले सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर लगा रहा है कि जल्दी ही चौटाला से लहर चलेगी और पूरे हरियाणा में जाएगी। इस लहर को देखकर कुछ लोगों की दिमाग की खराबी निकल जाएगी। उन्होंने नारा दिया, पक्का इरादा, सच्ची जुबान, अभय की पहचान। इस मौके पर सिरसा विधायक मखन लाल सिंगला, रानियां विधायक रामचंद्र कंबोज, जिलाध्यक्ष पदम जैन, फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सिंह जस्सा, डॉ. सीताराम उपस्थित थे।


इन पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला द्वारा हिसार के सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला एवं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से निष्कासित किए जाने के विरोध में रविवार को सिरसा क्लब में पूर्व पार्षद रोहित गनेरीवाला एवं इनसो के पूर्व प्रादेशिक पदाधिकारी योगेश शर्मा के संयुक्त संयोजन में पार्टी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सभी ने इनेलो सुप्रीमो के निर्णय से असहमति जताते हुए अपने-अपने पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे दिया। अपने पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंपने वाले प्रमुख लोगों में डॉ. राधेश्याम शर्मा, पूर्व पार्षद राजेंद्र गनेरीवाला, विजय बंसल एडवोकेट, आरके भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुक्कू, बार एसोसिएशन के जिला प्रधान अजय बंसल एडवोकेट, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजब ओला, युवा इनेलो के ऐलनाबाद के शहरी अध्यक्ष अंजनी लढा, सतबीर कड़वासरा सहित सैकड़ों पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने इनेलो सुप्रीमो को लिखित में इस्तीफा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed