फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच वीसी का पुतला फूंकने पर नहीं बनी सहमति, रजिस्ट्रार ने दिया आश्वासन असामाजिक तत्व घोषित दस छात्रों पर

प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच वीसी का पुतला फूंकने पर नहीं बनी सहमति, रजिस्ट्रार ने दिया आश्वासन असामाजिक तत्व घोषित दस छात्रों पर

Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच वीसी का पुतला फूंकने पर नहीं बनी सहमति, रजिस्ट्रार ने दिया आश्वासन असामाजिक तत्व घोषित दस छात्रों पर
वीसी और फिजिकल विभाग के छात्रों के बीच मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में बीपीएड व डीपीएड की मान्यता को लेकर चल रहा प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। छात्रों ने रजिस्ट्रार के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद वीसी से मुलाकात की गई। वीसी द्वारा मान्यता जल्द से जल्द दिलाने, खेल ग्राउंड, स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाने के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इससे पहले छात्र सीडीएलयू के एडम ब्लॉक के पास बैनर लगाकर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों के एक गुट ने वीसी का पुतला फूंकने के लिए कहा, लेकिन दूसरे गुट ने इस पर आपत्ति जताई। दूसरे गुट ने कहा कि वे शांतिमयी प्रदर्शन चाहते हैं। ऐसे में वीसी का पुतला फूंकने पर सहमति नहीं बनी।
सुबह प्रदर्शन को लेकर फिजिकल विभाग के छात्र एडम ब्लॉक के साथ लगते पार्क में बैठ गए। प्रदर्शन 27 अगस्त से चल रहा था। छात्रों ने कहा कि आगे की रणनीति पर चर्चा की। कुछ छात्रों ने कहा कि वीसी का पुतला फूंका जाए। लेकिन कुछ छात्र इस बात से सहमत नहीं हुए। तब फैसला किया गया कि एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वीसी से बातचीत करेगा। रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच के पास संदेश भेजा गया। छात्रों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार से मांगों को लेकर बातचीत की। छात्रों ने बीपीएड की मान्यता, स्पोर्ट्स किट उपलब्ध न होना, ग्राउंड का सही रख रखाव, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में टीम को न भेजना संबंधी मांगे रखीं। इस पर एक घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद रजिस्ट्रार ने ये मांगे वीसी के सम्मुख रखीं। वीसी ने छात्रों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बाहर धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत की। कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने छात्रों के बीच में आकर कहा कि एनसीटीई से मान्यता के लिए 6 की बजाए चार महीने में ही प्रयास किए जाएंगे। जिन छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया है तो अलग से कक्षाएं लगाने के लिए चेयरपर्सन को लिखा जाएगा। ताकि अटेंडेंस शार्ट न हो। एनसीटीई से मान्यता की प्रक्रिया का हर 15 दिन बाद अपडेट किया जाएगा। रजिस्ट्रार ने कहा कि जिस दस स्टूडेंट्स को असामाजिक तत्व घोषित किया गया था, उस पर सीडीएलयू कोइ कार्रवाई नहीं करेगा। छात्रों ने कहा कि यदि आपने विश्वास तोड़ा तो हम फिर से बागी हो जाएंगे। कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने आश्वासन दिया कि छात्रों के साथ जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उन्हें पूरा किया जाएगा। अंत 17 वें दिन में फिजिकल विभाग के छात्रों का बीपीएड एव सीपीएड की मान्यता को लेकर चल रहा धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बाक्स
रात को हॉस्टल में पानी को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन तो सुबह सीडीएलयू ने भिजवाएं 100 पानी के कैंपर
सीडीएलयू के हास्टल में पानी की समस्या को लेकर मंगलवार रात को छात्रों ने प्रदर्शन किया था। रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने छात्रों की पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था। इसी के चलते बुधवार सुबह सीडीएलयू के हास्टल में करीब पानी के 100 कैंपर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed