{"_id":"5af350f44f1c1b62098b9429","slug":"161525895412-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने चोपटा के जलघर की डिग्गी में की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने चोपटा के जलघर की डिग्गी में की सफाई
Updated Thu, 10 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों ने चोपटा के जलघर की डिग्गी में की सफाई
चोपटा। चोपटा में संत पूर्णदास की अगुवाई में स्थानीय दुकानदारों ने मिलकर चोपटा के जलघर में सफाई अभियान चलाकर डिग्गी को साफ किया। दुकानदारों ने बताया कि जलघर की डिग्गी के पानी में बदबू आ रही थी। जिसके चलते सभी दुकानदारों ने मिलकर जलघर की डिग्गी को साफ करने का फैसला किया।
दुकानदार चानन मिस्त्री, तुलसी स्वामी, मोहन सोनी, ओम सोनी, पंच विजेंद्र कुमार, दलीप सिंह, राजा सहारण ने बताया कि शिव मंदिर धर्मशाला के संत पूर्ण दास की अगुवाई में फैसला किया गया कि नहर बंदी के चलते जलघर की डिग्गी में पानी कम होने के कारण डिग्गी को साफ करना चाहिए जिससे नहर में पानी आने पर साफ पानी भरा जा सके। जिससे आगे पेयजल से जल जनित रोगों से निजात मिल सके। चोपटा के सैंकडा़ें दुकानदारों ने डिग्गी से दूषित पानी व गाद को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि विभाग सफाई करे या ना करे पानी तो हमें ही पीना होता है इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि डिग्गी को साफ सुथरा रखा जाए। उन्होंने विभाग से डिग्गी के चारों तरफ तार बंदी करने की मांग की। जलघर की सफाई अभियान में गुलाब सिंह, जगमाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश, विनोद मिस्त्री, स्टैप एकेडमी के छात्रों व स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।