फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छापेमारी करने आई पंजाब पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेरा

छापेमारी करने आई पंजाब पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेरा

Sun, 04 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी करने आई पंजाब पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
थाना सदर सिरसा क्षेत्र के गांव ढाणी काहन सिंह में छापेमारी करने आई पंजाब पुलिस की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों और पुलिस में हाथापाई हुई, जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए, सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पंजाब पुलिसकर्मियों को अपने साथ मल्लेका चौकी में ले गई। थाना प्रभारी के अनुसार अभी दोनों ओर से किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव ढाणी काहन सिंह निवासी कुलदीप सिंह पुत्र नंद सिंह, गुरविंद्र कौर पत्नी इकबाल सिंह, नरेंद्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह और रूपिंद्र कौर पत्नी सतपाल सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व भिवानी का रहने वाला युवक फाजिल्का की युवती को भगाकर ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। उनके गांव के ही किसी युवक के लड़की को भगाने के मामले में शामिल होने के शक में पंजाब पुलिस की तीन गाड़ियां शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे उनके घर के सामने आकर रुकी। गाड़ी में करीब पांच छह पंजाब पुलिस के जवान थे और 10-15 अन्य पंजाब के लोग थे। उक्त लोगों ने आते ही जबरन परिवार के एक युवक को पकड़कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। युवक का शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर आए और युवक को छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों का आता देखकर पुलिस के साथ आए लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंजाब पुलिस के जवानों को ग्रामीणों ने घेर लिया और सिरसा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस और मल्लेकां चौकी से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस पंजाब पुलिस के जवानों को लेकर मल्लेकां चौकी में चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना सदर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी दोनों ओर से किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed