फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्मॉग की चादर से दोपहर तक ढका रहा सिरसा

स्मॉग की चादर से दोपहर तक ढका रहा सिरसा

Tue, 07 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग की चादर से दोपहर तक ढका रहा सिरसा
स्मॉग की चादर से दोपहर तक ढका रहा सिरसा
विज्ञापन

पांच स्थानों पर हुए हादसे, अनेक लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
कई दिनों से स्मॉग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और सांस रोगियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। गांव माधोसिंघाना के समीप बस और ट्रक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। अन्य स्थानों पर हुए हादसों में अनेक लोग घायल हुए हैं।
जिलेभर में सोमवार को कोहरा और धुआं (स्मॉग) के कारण दिनचर्या प्रभावित रही। अनेक हादसे हुए, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए। गनीमत रही की हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गांव माधोसिंघाना के निकट रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे हादसा हुआ। सिरसा से रोडवेज बस अनूपगढ़ के लिए रवाना हुई थी, लेकिन कोहरे के कारण गांव माधासिंघाना के निकट हादसे का शिकार हो गई। टक्कर में बस का परिचालक साइड का शीशा टूट गया, जिससे चालक कपिल और परिचालक बंसी को चोटें आईं, वहीं दो अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें लगीं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। दूसरे हादसे में गांव संघर निवासी जसप्रीत, जो गांव दड़बी में बच्चों को स्कूल छोड़ने आ रहा था, हादसे का शिकार हो गया। जसप्रीत की बाइक गांव से कुछ ही दूरी पर चलते ही रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में जसप्रीत और उसके साथ बैठे दो बच्चे अमन और कल्पना को भी काफी चोटें आईं। तीसरे हादसे में गांव पनिहारी निवासी मंगतराम सुबह उस समय घायल हो गया, जब वह बाइक पर अपने दो साथियों के साथ सिरसा आ रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर चलने के बाद उनकी बाइक रोड किनारे जा रही कार से जा टकराई। हादसे में जहां मंगतराम को मामूली चोटें लगी, जबकि उसके एक साथी की जीभ कट गई और दूसरे की एक पैर की हड्डी टूट गई। आसपास के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में गांव पनिहारी निवासी रघुबीर सुबह रोड किनारे जा रही गाड़ी कोहरे में दिखाई नहीं दी और घायल हो गया। रघुबीर चिनाई का काम करता है और सुबह सिरसा की ओर काम पर आ रहा था। गांव के निकट ही रोड किनारे जा रही गाड़ी से जा टकराई। हादसे में उसे काफी चोटें आई। वहीं, गांव साहुवाला प्रथम के निकट एक गाड़ी के ट्रक से टकराने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी सवार लोग-लोग बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ, जब एक गाड़ी में सवार लोग पंजाब क्षेत्र में जा रहे थे। गांव साहुवाला प्रथम के निकट गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। एक अन्य हादसे में गांव पनिहारी से लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गांव हांसपुर के निकट हादसे का शिकार हो गई। कोहरे के कारण ट्रैक्टर नहर में जा गिरा, जिसमें चालक नाथाराम और उसके दो साथी भी नहर में जा गिरे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर तीनों को नहर से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed