फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कब्रिस्तान तक रास्ता ना होने पर मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कब्रिस्तान तक रास्ता ना होने पर मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान तक रास्ता ना होने पर मुस्लिम समुदाय ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिरसा। रविवार को गोकुल सेतिया तथा मुस्लिम समुदाय के लोग एसडीएम को सेक्टर 19 में बने कब्रिस्तान का रास्ता ना होने को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के प्रधान ताज मोहम्मद ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान में जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं है। इससे पहले भी मुस्लिम समुदाय यह मांग उठा चुका है कि कब्रिस्तान तक पक्का रास्ता बनना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को जब वह अपने किसी रिश्तेदार का जनाजा लेकर जा रहे थे तो मौके पर भाजपा युवा नेता गोकुल सेतिया पहुंचे। गोकुल सेतिया ने मुस्लिम समुदाय को बताया कि यह उनका अधिकार है। कब्रिस्तान तक पक्का रास्ता होना चाहिए। गोकुल सेतिया ने मुस्लिम समुदाय के प्रधान से बात की और कहा कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग उनके साथ जाकर एसडीएम विरेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपे। इस पर मुस्लिम समुदाय के 10 लोग गोकुल सेतिया के साथ शाम चार बजे एसडीएम के कार्यालय पहुंचे तथा उन्हें इस बात से अवगत करवाया कि अभी तक वहां पर कोई रास्ता नहीं बना हुआ है। एसडीएम विरेंद्र चौधरी ने मुस्लिम समुदाय को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही उनका काम हो जाएगा। इस पर गोकुल सेतिया के साथ प्रधान ताज मोहम्मद, युसुफ खान मलिक, डॉ. हलीम अख्तर, जाफर मलिक, कुरैशी हनीफ मोहम्मद, मेघा खान, अकबर, अनवर, अली हुसैन, गुल्फाम मिर्जा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed